Breaking News
454457 898987

छात्र,छात्राओ ने कालेज की विभिंन समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कालेज में तालाबंदी कर दिया धरना

454457 898987

थराली/राजकीय स्नात्तोकोत्तर महविघालय तलवाडी के छात्र,छात्राओ ने कालेज की विभिंन समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर उच्चशिक्षा मंत्री के पुतले के दहन के साथ ही कालेज में तालाबंदी कर धरना दिया । पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार महा विधालय छात्र संघ के वैनर तले छात्रो ने कालेज परिसर से प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री के पूतले के साथ जोरदार नारे बाजी के साथ जुलुस निकाला जो तलवाडी के विभिन्न क्षेत्रो से वापस लौटा कैंपस में आक्रोशित छात्रो ने मंत्री के पुतले को आग के हवाले किया। इस के बाद छात्रो ने कालेज में तालाबंदी शुरू कर दी जो की समाचार लिखे जाने तक जारी हैं। कैंपस मे ही आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए ।छात्र नेताओ ने कहां की लंबे अरसे से कालेज में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, राजनीति शास्त्र ,हिंदी, संस्कृत जैसे महत्वपूर्ण विषयो के प्राध्यापको के पद रिक्त पड़े हुए हैं। इसके अलावा यहां पर तीन वर्ष पूर्व

867864 3234355

खोले गयें समाज शास्त्र,इतिहास व भूगोल विषयो के कक्षो के ताले तक प्राघ्यापको की नियुक्ति न होने के कारण नही खुल पाये हैं।वर्षो बाद भी यहां पर भवनो का निर्माण कार्य पूरे नही होपाये हैं। कहां कि यहां पर तैनात प्रचार्य के स्थानांतरण होने पर यहां पर प्रभारी प्राचार्य तो तैनात कर दिया गया हैं। किंतु उन्हे कोई भी वित्तीय अधिकार नही दिये गये हैं। वित्तीय प्रभार तलवाडी से करीब 60 किमी दूर कर्णप्रयाग के प्राचार्य को दिये गये हैं। जिस से कालेज संचालन में तमाम तरह की दिक्कते सामने आ रही हैं। वक्ताओ ने कहां कि समय समय पर तमाम समस्याओ के निराकरण की मांग को लेकर छात्र संघ के द्वारा आंदोलन छेडे गये किंतु उच्च शिक्षा विभाग द्वारा केवल कोरे आश्वासन के शिवाय आज तक भी कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाये गएे हैं। जिस कारण पिंडर क्षेत्र केथराली,देवाल एवं नारायणबगड़ विकास खंड के दर्जनो गरीब छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए भारी भरकम धनराशि खर्च कर बहारी क्षेत्रो के अन्य महाविद्यालयों की शरण लेने पर मजबूर होना पड़़ रहा हैं। वक्ताओ ने चेतावनी दी की तत्काल जायज मांगों को पूरा ना किये जाने पर छात्रो को उग्र आंदोलन छेड़ना पडे़गा।इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष गरिमा भारद्वाज,उपाध्यक्ष अनीता रावत, महांसचिव कविता,कोषाध्यक्ष आशीष कुमार, सहसचिव मनीष, विविप्रतिनिधि कृष्णा सिंह, पूजा,संतोषी,किरन,संगीता,सोनी,दिक्षा,सूरज,नीरज,अभिषेक,भरत,सुनील आदि नेआंदोलन का नेतृत्व करते हुए धरने को संबोघित किया।

73026434 417945888905213 5674700590374977536 n

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 452664 875557I actually like this weblog site, will surely come back again. Make confident you carry on creating quality content material articles. 541382

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *