
डोईवाला (संवाददाता)। राज्य के सबसे बड़े और सुविधा संपन्न हवाई अड्डे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को सुबह साढे आठ बजे दिल्ली जाने वाली फ्रलाईट स्पाई जेट 2471 में बैठे 72 हवाई यात्रियों में उस समय हड़कंप मच गया जब किसी टैक्नीकल खराबी के कारण स्पाई जेट का विमान उड़ान नही भर पाया और सभी एयर यात्रियों केा विमान से निचे उतारा गया। एयरपोर्ट जौलीग्रांट के निदेशक विनोद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार के दिन सुबह साढे आठ बजे दिल्ली जाने वाली स्पाईजेट 2471 की फ्रलाईट उड़ान नही भर सकी जिसके बाद स्पाई जेट विमान की जांच की गई तो पता चला कि कोई तकनीकि खराबी आने से अब यह विमान उड़ान नही भर सकता है जिसके बाद सभी एयर यात्रियों को सकुशल नीचे उतारा गया। उसके बाद 20 यात्रियों को 11 बजे जेट एयरवेज से दिल्ली रवाना किया गया फिघ्र उसके बाद 25 अन्य यात्रियों को इंडिगो तथा 22 यात्रियों को डेढ़ बजे की फ्रलाईट से दिल्ली के लिएं रवाना किया गया। तथा 7 बजे एयर यात्रियों के उनके टिकट के पैंसे वापस किये गये।
The National News
443291 380163The Twitter application page will open. This is great if youve got a couple of thousand followers, but as you get far more and more the usefulness of this tool is downgraded. 960673
476439 716501Thanks – Enjoyed this post, can you make it so I receive an email when you make a fresh post? From Online Shopping Greek 111098