
-एक साथ 20 जहाज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर खड़े हो सकेंगे
ऋ षिकेष (संवाददाता)। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के चलते नए एयर प्लेन तैयार किए जा रहे हैं। पहले चरण में ए कैप्टन तैयार कर लिया गया है। जिसमें चार बड़े और चार छोटे जहाज एयरपोर्ट पर खड़े किए जा सकेंगे।एयरपोर्ट डायरेक्टर देवेंद्र गौतम ने बताया कि बुधवार को इसका शुभारंभ किया। बुधवार को पहले स्पाइस जेट विमान के उतरने पर उसका वाटर कैनन से स्वागत किया गया। गौतम ने बताया कि पूरा एप्रेन बनने के बाद एक साथ 20 जहाज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर खड़े हो सकेंगे। इनमें 10 बड़े और 10 छोटे जहाज शामिल होंगे। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के तहत यह पहला कदम है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा।
The National News
682900 57823Certainly worth bookmarking for revisiting. I surprise how so much effort you place to create one of these fantastic informative site. 371577