Breaking News
smartcity

भारत की स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में ऑस्ट्रेलिया भागीदारी निभाने को उत्सुक

smartcity

मुंबई (संवाददाता) । भारत की यात्रा पर आये ऑस्ट्रेलिया के 35 सदस्यीय व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि वह यहां राज्य सरकारों और निजी कंपनियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में दीर्घकालीन साझोदारी करने को उत्सुक है। इसमें आधारभूत ढांचा और जल क्षेत्र शामिल है। प्रतिनिधिमंडल यहां स्मार्ट सिटी परियोजना में भी संभावनायें तलाश रहा है।  प्रतिनिधमंडल ने यहां राज्य के शहरी विकास विभाग, मुख्य सचिव सुमित मलिक और निजी क्षेत्र की कंपनियों के साथ बैठक कर महाराष्ट्र में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में कारोबारी अवसरों की संभावनाओं के बारे में बातचीत की। ऑस्ट्रेलियाई व्यापार आयुक्त ग्रेसन पेरी ने यहां कहा, हम यहां राज्य सरकार के साथ संबंध बनाने आये हैं। हम यहां स्मार्ट सिटी परियोजनाओं से जुड़ी निजी क्षेत्र की कंपनियों के साथ भी बातचीत करेंगे। हम देखेंगे कि यहां स्मार्टसिटी परियोजनाओं में आस्ट्रेलिया किस प्रकार से सहयोग कर सकता है। इस प्रकार की विभिन्न परियोजनाओं में आस्ट्रेलियाई कंपनियों के लिये संभावनायें तलाश रहे हैं।  उन्होंने कहा कि अवसंरचना, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, पानी और अपशिष्ट प्रबंधन सहित अन्य क्षेत्रों में आस्ट्रेलियाई कंपनियों का व्यापक अनुभव है। हम इन क्षेत्रों में भारतीय कंपनियों को विभिन्न कार्यक््रुमों में सहयोग कर सकते हैं। आस्ट्रेलिया का यह प्रतिनिधिमंडल यहां नयी दिल्ली, भोपाल और मुंबई का दौरा कर रहा है। वह नीति आयोग के अधिकारियों से भी मिला है। राज्यों में स्मार्टसिटी परियोजनाओं के प्रमुखों, स्थानीय निकायों और निजी क्षेत्र की कंपनियों के प्रमुखों से भी बातचीत कर रहा है।

Check Also

The Essential Checklist for Choosing Web Hosting for Small Enterprises

Choosing the right web hosting provider is crucial for small enterprises, as it can significantly …

2 comments

  1. 405757 126757you can have an perfect blog proper here! would you prefer to make some invite posts on my weblog? 627184

  2. 195694 561997Hey! Great stuff, please keep us posted when you post something like that! 820395

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *