पावरोटी खाने की लालच में १२ साल के बेटे ने एक रुपए चुराए; पिता ने खौलते पानी में बेटे का दोनों हाथ डाला, काटने पड़ सकते हैं दोनों पंजे
झारखंड ।एक बच्चे की छोटी सी भूल के लिए क्रूर पिता ने ऐसी सजा दी कि उसे जिंदगीभर अपाहिज बनकर रहना होगा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी में लुगुनसाई गांव निवासी १२ साल के बुधराम को पावरोटी खाने की इच्छा थी। लालच में उसने पिता चिंता बोयपाई की जेब से एक रुपए चुरा लिए। इसकी जानकारी पिता को लगी तो पहले उसने जमकर पिटाई की च्और फिर गुस्से में खौलते पानी में बेटे का दोनों हाथ डाल दिया। इससे बुधराम बुरी तरह जल गया था। उसने बेटे का इलाज गांव के डाॅक्टर से कराया। बच्चे की हालत बिगड़ी तो उसे चाईबासा सीएच में भर्ती कराया गया है। अब डाॅक्टरों का कहना है कि इन्फेक्शन ऐसा हो गया कि दोनों हाथों के पंजे काटने पड़ सकते हैं। घटना डेढ़ महीना पहले की है। चोरी-छिपे इलाज कराने के कारण मामला दबा रहा। बच्चे की स्थिति गंभीर होने पर मंगलवार को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार की आर्थिक हालत ऐसी नहीं कि बुधराम का बेहतर इलाज करा सकें। बेड पर पड़ा बुधराम हमेशा दर्द से कराह रहा है। इधर, बुधवार को जानकारी पाकर उपायुक्त अनन्य मित्तल सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बच्चे को देखा। कहा-बेहतर इलाज के लिए चाईबासा से बाहर भेजा गया है। इसकी व्यवस्था की जा रही है। मामला पुलिस-प्रशासन तक पहुंचने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया है।
The National News
148519 257932some truly intriguing information , effectively written and broadly speaking user genial . 165261