Breaking News
y6 5675

सिडकुल कर्मचारी पर किशोरी के अपहरण का आरोप

y6 5675

हरिद्वार (संवाददाता)। सिडकुल की कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी पर किशोरी के अपहरण का आरोप है। इस संबंध में किशोरी के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। इसके तहत कर्मचारी पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम कर्मचारी की तलाश में निकली है। सिडकुल थाना क्षेत्र के गांव में एक परिवार किराये पर रहता है। उन्हीं के पड़ोस में अफजलगढ़ बिजनौर निवासी अतुल भी किराये पर रहता है। वह भी कंपनी में नौकरी करता है। दो दिन पहले अतुल पड़ोस में रहने वाले लोगों की नाबालिग लड़की का अपहरण कर ले गया। उसके बारे में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने किशोरी के परिजनों से तहरीर लेकर कंपनी कर्मचारी अतुल के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश को पुलिस टीम अफजलगढ़ बिजनौर भेजी गई है। थानाध्यक्ष प्रशांत बहुगुण ने बताया कि अतुल के साथ कंपनी में काम करने वाले उसके साथियों से भी पूछताछ की गई है। इनसे आरोपित कर्मचारी के नाम पते व अन्य की जानकारी हासिल की गई। हालांकि पुलिस ने आरोपित के दो रिश्तेदारों को भी हिरासत में ले लिया है।

Check Also

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

अल्मोड़ा ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के …

One comment

  1. 305936 808094Thank you for sharing with us, I conceive this internet site genuinely stands out : D. 312687

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *