हरिद्वार (संवाददाता)। गांव ऐथल निवासी एक महिला ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीडि़त महिला का भाई पिछले पांच दिनों से पथरी थाने और दो दिनों से एसएसपी ऑफिस के चक्कर काट रहा है। एसएसपी के आदेश के 24 घंटे बाद भी पथरी थाने में पीडि़त महिला का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। घटना 7 जनवरी की है। गांव ऐथल निवासी एक महिला ने अपने पति पर मारपीट व जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला के द्वारा मारपीट करने की सूचना 100 नंबर पर दी गई थी। उसके बाद घायल महिला का पुलिस द्वारा मेडिकल भी कराया गया। हालात नाजुक होने के चलते महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था। घायल महिला के भाई ने पुलिस को मामले में अपने जीजा व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। महिला के भाई का आरोप है कि पिछले पांच दिनों से वह फेरुपुर पुलिस चौकी व पथरी थाने के चक्कर काट रहा है। पुलिस द्वारा मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। इस संबंध में पीडि़त दो बार एसएसपी से मिलकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगा चुका है। फेरुपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर ने बताया पति पत्नी का विवाद है। पहले मामला महिला हेल्प लाइन को भेजा जाएगा। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
Check Also
हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश
देहरादून । हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद …
The National News
I truly appreciate your technique of writing a blog. I added it to my bookmark site list and will
Awesome! Its genuinely remarkable post, I have got much clear idea regarding from this post
optimise your day by day health is well-heeled with plant-based endorse. Integrating https://www.cornbreadhemp.com/collections/cbd-gummies into your daily routine serve conserve equilibrize crosswise your trunk. By load-bearing your intragroup organisation, versatile CBD oil color, CBD abridgement, and CBD gummies build up resilience against day-by-day accentuate. Whether you need day CBD focus or even out CBD relaxation, constitutional CBD is the ultimate lifestyle puppet. research our CBD store on-line, bargain advantageously CBD, and learn your wellness to the future storey with lifelike CBD!