देहरादून (संवाददाता)। अमेजॉन डॉट इन प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनी में जाकर फर्जी आधार कार्ड, फर्जी दस्तावेज के आधार पर डिलीवरी ब्वॉय की नौकरी प्राप्त करने के बाद ऑनलाइन मंगाए सामान को गलत इरादों से अपने कब्जे में रखकर उसे फर्जी तरीके से सस्ते दामों पर बेचने वाले एक जालसाज गिरोह को दो सदस्यों को क्लेमेंटाउन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि 18 अक्टूबर 2018 को रविंद्र सिंह बुटोला पुत्र सुरेंद्र सिंह बुटोला निवासी विधानसभा रोड, 12 फ्रेंड्स कॉलोनी, थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून ने थाना में तहरीर दी थी की उनकी कंपनी अमेजॉन डॉट इन प्राइवेट लिमिटेड में रेड गो सप्लाई चैन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से दून बिजनेस पार्क के पास सेव टावर सहारनपुर रोड में स्थित है। जिसमे वह अमेजॉन कंपनी का माल ग्राहकों को उनके घर जाकर डिलीवर कराते है। उनकी कंपनी में ही काम करने वाले 5 लड़के 97 पैकेट, कुल रुपए 2,28,968 का माल कंपनी से डिलीवर करने के लिए दून बिजनेस पार्क के पास सेव टावर सहारनपुर रोड में स्थित कम्पनी से बाहर ले गए थे, जिसका ब्योरा बाहर निकलते समय सिक्योरिटी गार्ड के लिस्ट में भी अंकित है लेकिन इनके द्वारा उक्त माल की डिलीवरी नहीं की गयी और यह पांचो युवक भी फरार हो गए है। थाना क्लेमेंटाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो 21 अक्टूबर 2018 को सरफराज उर्फ विकास कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी झंडा मोहल्ला देहरादून व 15 दिसंबर 2018 राजेश पुत्र जगत सिंह को उसके घर बेहटा पुल विकास कुंज थाना लोनी बॉर्डर दिल्ली से को चुराए गए माल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। वही थाना क्लेमेंटाउन पुलिस ने कल मुखबिर की सूचना दो और जालसाजों पुनीत पुत्र सत्येंद्र सिंह निवासी विकास कुंज थाना लोनी गाजियाबाद व दर्शन पुत्र भंवर सिंह निवासी ब्लॉक विकास कुंज थाना लोनी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश उनके घर पर दबिश देकर चुराए गए माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अन्य जालसाज रोहित पुत्र मनोज निवासी माता रानी बाग सहारनपुर रोड देहरादून अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
The National News
24027 486259An intriguing discussion will probably be worth comment. I believe which you can write read far more about this subject, may effectively definitely be a taboo subject but usually folks are inadequate to chat on such topics. To a higher. Cheers 26950