Breaking News
shilpa 1605275797 99

शिल्पा शेट्टी की गोद में नजर आईं समीषा, देखने वाला है मां-बेटी का ये अंदाज

shilpa 1605275797 99

(फिल्मी दुनिया)।  बॉलिवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने फिल्मों कमबैक किया है। इसके अलावा वह फैमिली के साथ इंजॉय कर रही हैं। उन्होंने इसी साल सरॉगसी से एक बेटी की मां भी बनी हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी समीशा के साथ नजर आईं। अक्सर अपनी बेटी का चेहरा छिपाने वाली शिल्पा शेट्टी ने पपराजियों का दिल खुश कर दिया और बेटी के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं।साफ नजर आया समीशा का चेहरा
शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी बेटी समीशा की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रही हैं लेकिन कभी चेहरा नहीं दिखाती थीं। अभी बीते सप्ताह शिल्पा शेट्टी बेटी के साथ मुंबई में निकलीं तो पपराजी के कैमरे ने दोनों को कैमरे में कैद कर लिया। वहीं, गुरुवार को एक बार फिर दोनों मां-बेटी पपराजी के कैमरे में कैद हुईं।
45 साल की उम्र में मां बनने पर की बात
शिल्पा शेट्टी ने नेहा धूपिया के शो पर 45 साल की उम्र में मां बनने पर बात की थी। उन्होंने वो वक्त याद किया जब वियान के बाद जब कई बार मिसकैरिज हुए थे। शिल्पा शेट्टी ने यह भी कहा कि जब उनकी बेटी 5 साल की होगी तो वह 50 साल की हो जाएंगी। ऐक्ट्रेस ने बताया कि लोगों की क्या राय है इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। वह बेस्ट मां बनने के लिए हर कोशिश कर रही हैं।
शिल्पा शेट्टी की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट पर बात करें तो शिल्पा शेट्टी डायरेक्टर सब्बीर खान की फिल्म निकम्मा में दिखाई देंगी। इसमें उनके साथ अभिमन्यु दासानी और शर्ली सेतिया भी होंगे। उनके खाते में डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म हंगामा 2 भी है। इस मूवी में उनके साथ परेश रावल, मीजान जाफरी और प्रनीता सुभाष होंगे।

Check Also

Bahis Heyecani: Mostbet’te Zengin Spor Bahis Secenekleri

Bahis Heyecani: Mostbet'te Zengin Spor Bahis Secenekleri

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *