Related Articles
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026
शशि कपूर को अंतिम श्रद्धांजलि देने बॉलीवुड के लगभग सभी लोग थे मौजूद

मुंबई (रवि संकर पांडे) । बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शशि कपूर के पार्थिव शरीर को सांताक्रूज ले जाया गया। वहां उन्हें पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शशि कपूर को अंतिम श्रद्धांजलि देने फि ल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी लोग मौजूद रहे। अमिताभ बच्चन, सलमान के पिता सलीम खान, ऋषि कपूर, रणबीर कपूर सभी वहां मौजूद रहे। मुंबई पुलिस ने उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे झंडे से लिपेटा गया।कल रात से मुंबई में हो रही भारी बारिश के बावजूद उन्हें अंतिम विदाई देने लोगों का हूजुम मौजूद था। अंतिम संस्कार के समय वहां मौजूद परिवार और दोस्त अपने आंसू नहीं रोक पाए। उनके साथ बिताए पलों को याद कर भावुक हो गए। लंबे समय से चली आ रही बीमारी के बाद मुंबई में सोमवार को उनका निधन हो गया। 79 साल के शशि कपूर ने कोकिलाबेन हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। फिल्म जगत के सभी सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। ऋषि कपूर, नसीरुद्दीन शाह अपनी पत्नी रतना पाठक शाह के साथ शशि कपूर को अंतिम विदाई देने सांताक्रूज श्मशानघाट पहुंचे। रात में उनके निधन की खबर के बाद अमिताभ बच्चन अपने बेटे और बहू अभिषेक-ऐश्वर्या के साथ रात में ही शशि कपूर के घर पहुंचे। सिर्फ अमिताभ ही नहीं, करीना, सैफ, काजोल, रानी मुखर्जी और बोनी कपूर शशि कपूर के घर के बाहर दिखाई दिए। मंगलवार सुबह 10:30 बजे कोकिला बेन अस्पताल से उनकी अंतीम यात्रा निकाली। इस दौरान रिश्तेदार और परिवार के लोग मौजूद रहे।

The National News