
शाहरुख खान को किसी फिल्म में देखे फैन्स को लंबा अर्सा हो गया। पिछली बार दिसंबर 2018 में शाहरुख खान अपनी पिछली फिल्म जीरो में दिखाई दिए थे। उसके बाद से शाहरुख ने न तो कोई फिल्म साइन की है और न ही इसकी कोई घोषणा की है। पहले माना जा रहा था कि वह राकेश शर्मा की बायॉपिक सारे जहां से अच्छा में काम करेंगे लेकिन बाद में उन्होंने इसमें काम करने से इनकार कर दिया। तभी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि शाहरुख की अगली फिल्म और उसमें उनका किरदार क्या होगा। रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख ने अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक छोटे से किरदार के लिए शूट किया है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा शाहरुख ने आर माधवन की फिल्म रॉकेटरी में भी एक छोटे से किरदार के लिए शूट किया है। यह फिल्म इसरो के मशहूर रॉकेट साइंटिस्ट नाम्बी नारायणन की बायॉपिक है। शाहरुख ने इन दोनों किरदारों के लिए पिछले साल ही शूट किया है। अब शाहरुख के इन दोनों किरदारों के बारे में भी पता चल गया है। मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया है कि शाहरुख ब्रह्मास्त्र में एक साइटिंस्ट के किरदार में दिखेंगे जो दर्शकों को फैंटेसी वर्ल्ड से रूबरू कराता है। जहां तक बात रॉकेटरी की है तो इसमें शाहरुख एक जर्नलिस्ट के किरदार में दिखेंगे जो नाम्बी नारायणन का इंटरव्यू करता है और कहानी फ्लैशबैक में चली जाती है। फिल्म में माधवन भी एक नासा साइंटिस्ट के छोटे से किरदार में दिखेंगे। बता दें कि सुनने में आया है कि पिछले 2 सालों में शाहरुख ने 20 से ज्यादा स्क्रिप्ट पढ़ी हैं लेकिन उन्हें इन सभी को रिजेक्ट कर दिया है। हालांकि पिछले काफी समय से ऐसा माना जा रहा है कि राजू हिरानी के साथ अगली फिल्म में काम करना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि यह एक सोशल ड्रामा फिल्म होगी जो पंजाब से कनाडा जाने वाले प्रवासियों पर बनी होगी। अभी इसकी कहानी पर काम चल रहा है। अब यह तो वक्त ही बताएगा कि शाहरुख किस फिल्म में एक बार फिर हीरो के तौर पर दिखाई देंगे।
The National News
903060 769803Water-resistant our wales in advance of when numerous planking. The specific wales surely are a selection of heavy duty snowboards that this height ones would be the same in principle as a new shell planking having said that with a lot much more height to assist you thrust outward in the evening planking. planking 899467
185507 621565This design is incredible! You certainly know how to keep a reader amused. Between your wit and your videos, I was almost moved to start my own blog (well, almost…HaHa!) Great job. I really loved what you had to say, and more than that, how you presented it. Too cool! 217942