
रुद्रपुर । उदय रेजीडेंसी में मसाज कराने के नाम पर यूं तो काफी समय से देह व्यापार का धंधा चलाए जाने की चर्चा थी, लेकिन अब इस चर्चा को कोतवाली पुलिस ने हकीकत का जामा पहना दिया। पुलिस ने उदय रेजीडेंसी से स्पा मैनेजर और और होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पूछताछ के लिए हिरासत में ली गई चारों युवतियों को छोड़ दिया गया। हालांकि पुलिस ने होटल से करीब 1.31 लाख रुपये और देह व्यापार में प्रयोग होने वाली आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को कोर्ट के सम्मुख प्रस्तुत किया है। जबकि बरामद विदेशी महिला समेत चारों महिलाओं को पुलिस ने कहीं भी जाने की छूट दे दी। शहर के किच्छा रोड स्थित उदय रेजीडेंसी में मसाज के नाम पर देह व्यापार होने की काफी समय से पुलिस को सूचना मिल रही थी। इसी शिकायत पर सीओ स्वतंत्र कुमार के नेतृत्व में होटल पर छापा मारा गया। इस छापे के दौरान वहां मौजूद स्टाफ में भगदड़ मच गई। इस पर पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया जहां से पुलिस ने विदेश थाईलेंड की एक युवती के अलावा मेघालय और नागालेंड की तीन युवतियां बरामद की। युवतियों ने बताया कि उनसे जबरन देह व्यापार का धंधा कराया जाता था। युवतियों के बयान के बाद पुलिस ने होटल से देह व्यापार से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। थाईलेंड वाली युवती टूरिस्ट बीजे पर इंडिया आई हुई थी। जोकि होटल में पिछले तीन महीने से रह रही थी जबकि अन्य युवतियां भी तीन महीने से अधिक समय से होटल में रह रही थीं।

सदर कोतवाल तुषार बोरा ने बताया कि पुलिस ने होटल में उत्पीडि़त की जा रही चारों पीडि़त युवतियों को कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र कर दिया है। अब उनके कहीं भी आने जाने पर कोई रोक टोक नहीं है। हालांकि पुलिस ने शनिवार को होटल के स्पा मैनेजर इब्राहिमपुर दिल्ली निवासी राजू बादल पुत्र सुखवीर बादल और होटल मैनेजर पुथारका रेजीडेंस मकान नंबर 24 मुरारीबाबा दिल्ली निवासी हीरा सिंह पुत्र चंदन सिंह को जेल भेज दिया है। कोतवाल बोरा ने बताया कि होटल में उक्त युवतियों से जबर देह व्यापार का धंधा कराया जाता था। उन्हें होटल से घर नहीं जाने दिया जा रहा था। उन्होंने बताया कि अन्य होटलों में भी इसी तरह के मसाज के नाम पर धंधे चलने की सूचना है उन पर कार्रवाई होगी। उदय रेजीडेंसी से पुलिस को कई महत्वपूर्ण तथ्य मिलने की जानकारी हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक डायरी बरामद की है। जिसमें उनके होटल में आने वाले ग्राहकों के नाम शामिल हैं। यह ग्राहक स्पा कराने के लिए जब तब आते जाते रहे हैं। हालांकि पुलिस कार्रवाई के दौरान होटल से एक भी ग्राहक नहीं मिला था। पुलिस अब इस डायरी से मोबाइल नंबरों को ट्रेस करा रही है। पुलिस ने बताया कि नंबरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस को इसमें कई सफेदपोश नेताओं के फंसने की भी संभावना नजर आ रही है। अगर सही से विवेचना हुई तो आम जनमानस में कई बड़े चेहरे बेनकाब हो सकेंगे। महानगर में स्पा के नाम पर चला रहा है देह व्यापार महानगर के कई होटलों में स्पा के नाम पर अनैतिक धंधा हो रहा है। इसके अलावा भी अब कुछ स्पा सेंटर खुल गए हैं। यही नहीं जिस्मफरोशी का यह धंधा कुछ कंपनियों के गैस्ट हाउसों में भी चल रहा है। कल होटल उदय रेजिडेंसी में स्पा के नाम पर जिस्मफरोशी कराने का पर्दाफाश पुलिस के छापे में हो चुका है। सिर्फ उदय रेजिडेंसी में ही नहीं, बल्कि महानगर के अन्य कई होटलों में भी स्पा के नाम पर जिस्म फरोशी का धंधा चलाया जा रहा है। नामचीन होटलों में चल रहे इस धंधे की सटीक सूचना का पुलिस को इंतजार है। चर्चा है कि महानगर में कुछ स्पा सेंटर खुल गए हैं, जहां इस तरह के अनैतिक धंधे कराए जा रहे हैं। यही नहीं कुछ कंपनियों के गैस्ट हाउसों में भी महानगरों से हाई प्रोफाइल कॉल गर्ल आकर मेहमान के रूप में ठहरती हैं। जहां सफेदपोश लोग रातें रंगीन करते हैं, लेकिन इन प्रभावशाली कंपनियों के गैस्ट हाउसों पर पुलिस छापा मारने से कतराती है। जिस्म फरोशी का धंधा यहां के लिए कोई नई बात नहीं है। पहले भी कई प्रकरणों का खुलासा हो चुका है। हल्द्वानी, मुरादाबाद, रामनगर, दिल्ली, बरेली, पीलीभीत से कॉल गर्ल बुलाई जाती हैं। महानगर में इस धंधे में कई दलाल लगे हुए हैं जो बाहर से कॉल गर्ल बुलाने का कार्य करते हैं। सूत्र बताते हैं कि दस हजार रुपये से लेकर पचास हजार रुपये तक में कॉल गर्ल बुलाई जाती हैं। अब पुलिस जागी है तो शायद अन्य सफेदपोश लोग भी पकड़े जाएं।
The National News
412751 896699Do you mind if I quote a couple of your posts as long as I provide credit and sources back to your website? My weblog is inside the exact same location of interest as yours and my visitors would truly benefit from some with the data you provide here. Please let me know if this ok with you. Thanks! 552323
455302 303632Currently it seems like BlogEngine could be the very best blogging platform out there right now. (from what Ive read) Is that what youre using on your blog? 999413