Breaking News
marg

बारिश से जिले में सात मोटरमार्ग अवरुद्ध

marg

नई टिहरी (संवाददाता)। बारिश के कारण जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग सहित आठ ग्रामीण मोटरमार्ग अवरुद्ध हैं। जिसमें में से ताछला व बेमर के पास बंद हुए ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है। सात अन्य लिंक मोटरमार्गों को खोलने के लिए संबंधित विभाग कार्य कर रहे हैं। जिले में बारिश के चलते ऋषिकेश-गंगोत्री एनएच ताछला व बेमर के पास करीब एक घंटा बंद रहा। हालांकि मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ताछला में बंद हुए राजमार्ग को पौने नौ बजे तथा साढ़े नौ बजे बेमर में बंद हुए राजमार्ग को सवा दस बजे तक यातायात के लिए खोल दिया गया। मंगलवार शाम तक जिले में घुत्तू-गंगी, हिंडोलाखाल-सोनी-सरोली, लालपुल भुत्सी, नरेंद्रनगर-रानीपोखरी, घुत्तू-देवलंग-भटगांव, कोटी-जाख-डखवाणगांव, नरेंद्रनगर-नीर मोटरमार्ग मलबा आने से बंद पड़े हैं। जिन्हें खोलने के लिए विभाग प्रयास कर रहा है।

Check Also

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

अल्मोड़ा ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के …

One comment

  1. 141016 146801Ive the same dilemma sometimes, but I normally just force myself by way of it and revise later. Excellent luck! 933568

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *