Breaking News

लातेहार में शव मिलने से सनसनी:युवती का अर्धनग्न शव बरामद

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; नहीं हो सकी युवती की पहचान

महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चेतमा गांव के गोयरा मोड़ के जोड़ा जामुन के पास स्तानिस लकड़ा के तालाब के किनारे एक अज्ञात युवती का अर्धनग्न शव पुलिस ने बुधवार को बरामद किया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई होगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त गांव वालों से कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

चेतमा के बगल गांव के कुछ बच्चे मशरूम चुनने को निकले थे। इसी दरम्यान उन्होंने तालाब किनारे शव को देखा और इसकी सूचना गांव वालों को दी। इसके बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए लातेहार भेज दिया।

वहीं, थाना प्रभारी असीम रजक ने बताया कि क्रीम (घी) रंग की कुर्ती और ब्लू रंग की जींस पहने एक अज्ञात युवती की सड़ी-गली लाश चेतमा से बरामद की गई है। इसके पहचान के लिए उन्होंने लोगों से अपील भी की साथ ही उन्होंने बताया कि युवती ने हाथ में लाल रंग का बाला पहना हुआ है। -साभार

Check Also

झारखण्ड: अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीज की मौत, परिवार वालों का आरोप देखने तक नहीं आए सीनियर डॉक्टर

रांची (नेशनल वार्ता ब्यूरो)। धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में …

3 comments

  1. 58080 630449Conveyancing […]we like to honor other sites on the internet, even if they arent related to us, by linking to them. Below are some web sites worth checking out[…] 394784

  2. 374158 307205I want to start a blog written by a fictitious character commenting on politics, current events, news etc..How?. 918528

  3. 573275 999158There is noticeably a whole lot to know about this. I believe you created some good points in attributes also. 756472

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *