Related Articles
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026

सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला द्वारा रचित-
Virendra Dev Gaur Chief Editor (NWN)
पगड़ी पहनी बने सरदार
बाइक पर सवार चले सरकार
बहालपुरी के बीहड़ में जाकर
ताल ठोक बोले दिलदार
खनन माफियाओं के गुरगो खबरदार
आधी रात में करने आया हूँ आर-पार
राज्य के लुटेरो नहीं कोई यह चमत्कार
ईमान पसंद है सूबे की सरकार
वार करेंगे ऐसे बारंबार
भारत माता के सपूत की सुन ललकार
आधी रात के लुटेरों में मच गया हाहाकार
दिलेर अफसर से लगा भारी जब पाना पार
दुम दबाकर भागे खनन चोर हिम्मत हार
अफसर देखा ऐसा भइया पहली बार
फर्ज और ईमान की पैंनी धार
बेईमानो और डाकुओं से खाए खार
खुद की हिफाजत को लेकर बे-परवाह बड़खुरदार
दीपक रावत उसूलवाले डी एम हरिद्वार
आपकी टीम के प्रभो नायक हैं असरदार
भ्रष्ट लोगों पर करो चोट ऐसी जोरदार
उठ खड़े हों वे जो मान बैठे हैं हार।
-इति
The National News