Breaking News
roti

फ्रिज में रखे आटे की रोटियां खाते हैं? जान लें यह नुकसान

roti

गर्मियों में खाने-पीने की चीज़ें खराब होने का डर रहता है, जिसकी वजह से हम उन्हें फ्रिज में स्टोर करके रखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी चीज़ें हैं, जिन्हें आपको फ्रिज में नहीं रखना चाहिए क्योंकि ये आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हैं। ऐसी ही एक चीज है आटा।
रोटियां सेंकने के बाद जो गूंथा हुआ आटा बच जाता है, उसे आमतौर पर हम फ्रिज में रख देते हैं ताकि वह खराब न हो और उसे दोबारा इस्तेमाल में लाया जा सके, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसा कर हम खुद ही बीमारियों का दावत देते हैं। दरअसल आटा फ्रिज में रखने से फ्रिज की किरणें आटे में प्रवेश कर जाती हैं। ये किरणें हानिकारक होती हैं और आटे को खराब कर देती हैं। फ्रिज में होने की वजह से आटे के खराब होने का पता नहीं चलता, लेकिन जब इसी आटे की रोटियां बनाई जाती हैं, तो स्वाद और रंग बदला हुआ दिखता है।
लोग ब्रेड को भी फ्रिज में रख देते हैं और सोचते हैं कि वह सॉफ्ट रहेगी और खराब नहीं होगी, जबकि ऐसा नहीं है। ब्रेड फ्रिज में रखने से जल्दी खराब होती है और सूख भी जाती है। इसके अलावा और भी कई चीजें हैं जिन्हें फ्रिज में नहीं रखा जाना चाहिए, जैसे कि कॉफी, टमाटर, प्याज आदि। आलू को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। दरअसल फ्रिज में आलू स्टोर करने से उसमें मौजूद शुगर का लेवल और बढ़ जाता है, जिससे उसका टेस्ट मीठा हो जाता है। इसलिए जब आलू को पकाया जाता है बहुत से लोग शहद को भी फ्रिज में स्टोर कर देते हैं, जबकि इसकी ज़रूरत नहीं है क्योंकि शहद में हाई ऐसिडिक लेवल होता है और पानी का लेवल कम होता है। फ्रिज में इसे रखने से यह और जम जाएगा और चीनी जैसा दिखेगा।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

2 comments

  1. 521300 247919Hey, you?re the goto expert. Thanks for haingng out here. 545166

  2. 443491 95288a great deal lately with my father so hopefully this will get him to see my point of view. Fingers crossed! mortgage banker new york 576828

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *