Breaking News
accident1491661504 big

जब टीवी एंकर ने पढ़ी अपने पति की मौत की ब्रेकिंग न्यूज

accident1491661504 big

घटना शनिवार सुबह 7.30 बजे की है। पिथौरा एनएच-53 पर तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच टक्कर होने से कार सवार 3 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वालों में निजी चैनल की एंकर सुप्रीत कौर के पति हर्षद गावड़े (30) भी थे। सुप्रीत रोजाना की तरह न्यूज रूम में लाइव प्रसारण के लिए बैठ चुकी थीं। उन्होंने अपना फोन न्यूज रूम के बाहर रख दिया था, जिसमें लगातार आधे घंटे तक घटना की सूचना देने कॉल आ रहे थे। इससे अनजान सुप्रीत ने घटना की पूरी खबर पढ़ी, रिपोर्टर से लाइव बातचीत भी। घटना की सूचना बुलेटिन खत्म होने के बाद सुप्रीत को दी गई। बताया कि हर्षद सड़क हादसे में घायल हुए हैं, वे अस्पताल में भर्ती हैं। तत्काल सुप्रीत के साथ चैनल के अन्य दो सहकर्मियों को महासमुंद के लिए रवाना किया गया। रास्तेभर सुप्रीत को धैर्य बंधाया जाता रहा। लेकिन वे परिस्थितियों को देखते हुए अनहोनी का अंदाजा लगा चुकी थीं। न्यूज रूम के बाहर चैनल की पूरी टीम को हर्षद की मौत की खबर मिल चुकी थी। जब सुप्रीत बाहर आई तो न्यूज रूम का माहौल सामान्य था, कोई भी उसे घटना का आभास होने नहीं देना चाहता था। उसने पूछा भी क्या हुआ? सबने कहा हर्षद घायल है। तत्काल उसे पिथौरा रवाना किया गया। सुप्रीत के जाने के बाद विजुअल ऑन-एयर किए गए। 5 युवक डस्टर कार, सीजी 04 एलबी 5111 में सवार होकर रायपुर से सराईपाली की ओर निकले थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार कार, ट्रक से जा टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार हर्षद गावड़े (30) पिता अभय गावड़े (दुर्ग ), निशांत वकील (28) पिता चंद्रशेखर वकील हुडको, गौरव साहू (30) पिता प्रेमशंकर साहू कसारीडीह (दुर्ग) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। गौरव के पिता प्रेमशंकर साहू दुर्ग सांसद ताम्रध्वज साहू के पीए हैं। कार में सवार 2 अन्य युवकों में सौरभ यादव (24) पिता भोजराम यादव भिलाई, विवेक सिंह (32) पिता वीरेंद्र प्रताप सिंह प्रगति नगर भिलाई के रहने वाले हैं। घायलों को उपचार के लिए पिथौरा में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध धारा 279, 337, 304-ए के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

2 comments

  1. 191594 688810I appreciate you taking the time to talk about them with men and women. 7734

  2. 410713 134494Ive the same issue sometimes, but I typically just force myself by way of it and revise later. Excellent luck! 991218

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *