Breaking News
cow 1

शिया मुस्लिम युवकों ने गौरक्षा दल का किया गठन

cow 1 

लखनऊ में शुक्रवार को कुछ शिया मुस्लिम युवकों ने गौरक्षा दल का गठन किया है। इस दल का अध्यक्ष शामिल शम्सी को बनाया गया है। शम्सी ने कहा कि वे देश से गौहत्या को खत्म करने के लिए काम करेंगे। शम्सी का दावा है कि पुराने लखनऊ स्थित इमामबाड़ा में कई शिया युवकों के साथ मीटिंग करने के बाद संगठन बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अगले दो महीनों में इस संगठन का देशभर में विस्तार करेंगे और लोगों को गायों की रक्षा करने के लिए कहेंगे। गायों की रक्षा के लिए हर मुस्लिम का कर्तव्य है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा दल पुलिस को गौहत्या के बारे में जानकारी देगा। यह अच्छा होगा कि यदि सभी मुस्लिम अपने घरों के बाहर गायों के लिए खाना और पानी रखें। मालूम हो कि हाल ही में ऑल इंडिया शिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने गोहत्या पर लगे बैन को जायज ठहराया था। 

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *