Breaking News
maxresdefault 1

बॉलिवुड में इन दिनों हीरो के साथ-साथ हिरोइन भी खुद फिल्में कर रही हैं प्रड्यूज

maxresdefault 1

बॉक्स ऑफिस में हिट का फ़ॉर्म्युला तो सिर्फ सलमान, शाहरुख और आमिर के पास है: रिचा चड्ढा
बॉलिवुड में इन दिनों हीरो के साथ-साथ हिरोइन भी खुद फिल्में प्रड्यूज कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा के बाद अब रिचा चड्ढा ने भी अपना प्रॉडक्शन हाउस शुरू कर दिया है। हाल ही में रिचा ने अपने प्रॉडक्शन में अपनी पंजाबी भाषा में बनी शार्ट फिल्म खून आली चि_ी रिलीज की है। इस मौके पर हुई बातचीत के दौरान अपनी फिल्म और प्रॉडक्शन के बारे में बात की। खुद का प्रॉडक्शन हाउस शुरू करने को लेकर रिचा कहती हैं, दरअसल हमारे पास एक बहुत ही बेहतरीन स्क्रिप्ट थी, तो हमने उसे एक शार्ट फिल्म में बदल दिया। मेरे भाई को म्यूजिक का शौक है तो उन्होंने संगीत का काम संभाल लिया। हमारे निर्देशक रूपेन्दर इंदरजीत भी हमें अच्छे मिल गए। यू ट्यूब पर हमारी फिल्म डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए भी अच्छे वितरक मिल गए, बस यह सब मिलने के बाद प्यार-मोहबत से हमारी फिल्म बन गयी। फिल्म के बारे में बताते हुए रिचा कहती हैं, हमारी फिल्म की कहानी अस्सी और नब्बे के दशक को दर्शाती हुई एक दिल को छू लेने वाली कहानी है। राजनितिक दबदबा, सरकार की दशा एवं पुलिस की क्रूरता जैसी घटनाओं को फिल्म की कहानी में पिरोया गया है। सही मायने में यह एक बहुत ही अच्छी रोमांटिक कहानी है। जिसमें एक युवा जवान एक लड़की से बेइंतहा मोहब्बत करता है। हमेशा उसे खून से भरी चिठ्ठी लिखना चाहता है। कभी सोचता है केवल खून से चि_ी पर दस्तखत ही कर दे। जब भी वह ब्लेड से खुद को काटने की कोशिश करता है, वही डर कर रुक जाता है। सिल्वर स्क्रीन पर फिल्म प्रड्यूज करने की बात पर ऋचा ने कहा, हमारी पीढ़ी के लोग होशियार है, सभी अपना फ्यूचर सुरक्षित करने के लिए काम कर रहे है। मैं अभी इतनी बड़ी और समझदार नहीं हुई हूं कि मुझे सही मायनो में बॉक्स ऑफिस हिट का फार्मूला मालूम हो गया हो। बॉक्स ऑफिस हिट का फ़ॉर्म्युला तो सिर्फ बॉलिवुड के तीन खान के पास ही है। शाहरुख, सलमान और आमिर खान जो कुछ भी ले कर सिल्वर स्क्रीन पर आते है बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जाता है। डायरेक्टर राजू हिरानी के पास भी हिट फिल्में बनाने का फ़ॉर्म्युला है। मुझे तो हिट फिल्मों का फ़ॉर्म्युला और दर्शकों की पसंद को समझने में अभी वक्त लगेगा। रिचा आगे कहती है, हिंदी फिल्मों का हिट फ़ॉर्म्युला बिलकुल भारतीय इलेक्शन की तरह ही होता है। जिस तरह हमें बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म लोगों को पसंद आएगी यह पता नहीं चलता, ठीक उसी तरह राजनितिक पार्टी की जीत के बारे में अंत तक नहीं पता चलता है। उसी प्रकार फिल्मों की सफलता और असफलता का अंत तक कोई पता नहीं चलता है। कई अभिनेता हैं जो देश और समाज से जुड़े मुद्दे पर मीडिया को जवाब नहीं देते है इस बारे में रिचा कहती हैं, मीडिया का पूरा हक है सवाल पूछने का और हम ऐक्टर्स का पूरा हक है जवाब देने या न देने का। मेरा ऐसा मानना है कि जो कुछ भी हम ऐक्टर्स कहें उस विषय में अच्छी जानकारी जरूर इक_ा कर लें। क्योंकि लोग हमारी कही गई बातों को फॉलो करते हैं।

Check Also

Kraken Casino giriş linki ile kullanıcıların deneyim yorumları

Content Temel Bölümler Nelerdir KrakenCasino Panelinde? Krakencasino Sitesinde Oyunlara Kolay Erişim Menü Yapısı ve Geçişler …

One comment

  1. 446853 591717I dont generally comment but I gotta state thanks for the post on this excellent 1 : D. 549924

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *