Breaking News
apple orange

निमोनिया से बचाएंगे सेब-संतरे जैसे फल, बैक्टीरिया पर किया गया रिसर्च

apple orange

फलों में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में तो आपने खूब सुना होगा इनमें मौजूद मिनरल और विटमिन कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। आपने अकसर लोगों को कहते हुए सुना होगा कि फल खाते रहेंगे तो डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ेगा। सिर्फ पोषण की पूर्ति ही नहीं बल्कि यह आपको निमोनिया जैसी बीमारी से भी बचाते हैं। यह बात एक नई रिसर्च में सामने आई है।  विटमिन सी युक्त फल निमोनिया के बैक्टीरिया से लडऩे के लिए शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। बता दें कि संतरा, सेब, नींबू, अमरूद जैसे फल विटमिन सी से भरपूर होते हैं। रिसर्च में पता चला है कि बैक्टीरिया हाइड्रोजन पैरोक्साइड की मदद से इम्यून सिस्टम कमजोर करते हैं और निमोनिया का कारण बनते हैं। हाइड्रोजन पैराऑक्साइड को ब्लीचिंग एजेंट भी कहते हैं। इसे दांतों की सफाई, स्टेन रिमूवर और डिसइनफेक्टेंट की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है। लीड रिसर्चर नेलसन गेकरा का कहना है कि शरीर बैक्टीरिया से लडऩे के लिए हाइड्रोजन पैरोक्साइड बनाता है। हैरानी वाली बात यह है कि कुछ बैक्टीरिया इम्यून सिस्टम पर हमला करने के लिए भी इसी कंपाउंड को बनाते हैं।  ऐसे में इनसे लडऩे के लिए कुछ ऐसा चाहिए जो इसे न्यूट्रलाइज कर दे। फलों में मौजूद विटमिन सी इसके लिए सबसे कारगर हथियार हो सकता है। विटमिन सी से ऐंटी-बैक्टीरियल इम्यूनिटी बढ़ेगी। इस रिसर्च में प्रमुख रूप से निमोनिया के बैक्टीरिया पर अध्ययन किया गया। निमोनिया के बैक्टीरिया हाइड्रोजन पैरोक्साइड बनाकर इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देते हैं।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

2 comments

  1. 744071 273760I admire your work , regards for all of the useful blog posts. 614480

  2. 878638 243626I like you blog (dsol, je suis francais, je parle mal anglais) 617228

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *