Breaking News
mumbai barish

मुंबई में आफत बनी बारिश, 30 उड़ाने रद्द

mumbai barish

मुंबई । मुंबई में बारिश इस समय कहर बरपा रही है। पानी से सड़के पूरी तरह लबालब है। लोगों को एक जगह से दूसरी जगह आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश होने की आशंका जताई है। बारिश के चलते लोकल ट्रेनों का पूरी तरह से संचालन नहीं हो रहा है। वहीं स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है।
बारिश के कारण कई उड़ाने रद्द कर दी गईं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में मुंबई और इसके आस-पास के इलाकों में तेज बारिश का अनुमान जताया है और ‘रेड अलर्टÓ जारी किया है, जिसमें अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
छत्रपति शिवाजी महाराज अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे दिन 30 उड़ाने रद्द की गई हैं। वहीं 118 उड़ानों ने गुरुवार को देरी से उड़ान भरी। लाइव फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार गुरुवार को 14 इनकमिंग और 16 आउटबाउंड उड़ानें रद्द की गईं। वहीं 118 ने देरी से उड़ान भरी। एक संक्षिप्त बयान में, मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने कहा कि परिचालन सामान्य हैं। इंडिगो ने उड़ानें रद्द की हैं।
नालासोपारा के पालघर जिले में एक छह साल के लड़के की कल शाम गटर में गिरने से मौत हो गई है। देर रात उसका शव बरामद कर लिया गया। इसी बीच बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के दो कर्मियों की पश्चिमी उपनगर गोरेगांव में भारी बारिश के दौरान पानी में डूबने से मौत की खबर है। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की शाम को सिद्धार्थ नगर में हुई इस घटना में मारे गए कर्मियों की पहचान विजयेन्द्र सरदार बागड़ी (36) और जगदीश परमार (54) के तौर पर हुई है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *