Breaking News
resscue

रेस्क्यू अभियान चलाकर फंसे पर्यटक को बचाया

resscue

रुद्रप्रयाग (संवाददाता)। ऊखीमठ ब्लाक में देवरियाताल-चोपता पैदल ट्रैक मार्ग पर फंसे पंजाब के एक पर्यटक को पुलिस एवं प्रशासन ने रेक्स्यू कर सकुशल बचा लिया। शुक्रवार देर शाम साढ़े सात बजे पुलिस को देवरियाताल से चोपता पैदल ट्रेक मार्ग पर लुधियाना सिटी शराबनगर, पंजाब निवासी 26 वर्षीय प्रभु सिमरन सिंह के रास्ता भटकने के कारण फंसने की सूचना मिली। इस पर ऊखीमठ से पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम खोजबीन के लिए रवाना हुई। पैदल ट्रैक पर करीब 22 किमी दूर एवं घने जंगल में टीम ने देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम के काफी प्रयासों के बाद मध्यरात्रि डेढ बजे पर्यटक को सकुशल रेस्क्यू कर ऊखीमठ लाया गया। अब उसकी हालत ठीक है। इधर पर्यटक ने प्रशासन व पुलिस का आभार जताया। रेस्क्यू अभियान में तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला, उप निरीक्षक मुकेश थलेड़ी, कांस्टेबल रियाज अली, शहबान अली व डीडीआरएफ के जवान मौजूद थे। 

Check Also

भारत स्काउट एवं गाइड नरेंद्रनगर की त्रैमासिक बैठक में संगठन को सशक्त बनाने पर जोर, आगामी प्रशिक्षण एवं शिविरों की बनी कार्ययोजना

स्काउट-गाइड आंदोलन को नई दिशा देने की तैयारी, नरेंद्रनगर की त्रैमासिक बैठक में बनी आगामी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *