Breaking News
nwn

बलात्कार मामले के आरोपी की पुलिस हिरासत में हत्या

nwn

(नेशनल वार्ता ब्यूरो)

हिमाचल प्रदेश के कोटखई में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या के मामले के आरोपी एक नेपाली मजदूर की मंगलवार रात कोटखई थाना में एक अन्य आरोपी ने कथित तौर पर हत्या कर दी। हत्या के बाद कोटखई थाना के सभी कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है और हिरासत में मौत को लेकर न्यायिक जांच की सिफारिश की गयी है। बलात्कार की घटना पर जनाक्रोश की आशंका को लेकर कोटखई में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात किया गया है। उल्लेखनीय है कि दसवीं कक्षा में पढऩे वाली छात्रा की हत्या चार जुलाई को बलात्कार के बाद कर दी गयी थी। घटना से पहले पीडि़ता ने दोनों आरोपियों में से एक आरोपी राजेन्द्र ;राजूद्ध से वाहन में लिफ्ट ली थी। पीडि़ता का शव दो दिनों के बाद पास के हलील जंगल से बरामद किया गया। मामले के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि राजेन्द्र उर्फ राजू की जेल में नेपाली व्यक्ति सूरज के साथ तीखी बहस हो गयी और हाथापाई हो गयी। इसके बाद राजू ने कथित तौर पर सूरज का सिर दीवार पर दे मारा और उसकी मौत हो गयी। दक्षिणी रेंज के आईजी जेड एच जैदी ने बताया कि सूरज ने बलात्कार की घटना का पूरा वृतांत सुनाया था और मुख्य आरोपी के रूप में पिकअप चालक राजू का नाम लिया था। कोटखईए शिमला और अन्य जगहों पर नाबालिग लड़की को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विरोध जारी है और पुलिस पहले से ही जांच में सुस्ती को लेकर आलोचना का सामना कर रही है।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *