Breaking News
nwn.news

उपराष्ट्रपति चुनाव: मुलायम ने नायडू का किया समर्थन

nwn.news

नेशनल  वार्ता ब्यूरो

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार वेंकैया नायडू का समर्थन किया है। मगर कांग्रेस ने इससे मानने से इंकार कर दिया है और कहा है कि इस मामले में सिर्फ अखिलेश यादव का फैसला उनके लिए मान्य होगा। यूपी कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि सपा की अथॉरिटी अखिलेश के पास है और वे सिर्फ उनका बयान ही मानेंगे। उन्होंने कहा कि अभी सपा गोपालकृष्ण गांधी का समर्थन कर रही है, जो कांग्रेस के उम्मीदवार हैं और इसलिए मुलायम का बयान स्वीकार नहीं किया जाएगा। राजपूत ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव का फैसला ही आखिरी माना जाएगा और वह जिसका समर्थन करेंगे उसे ही स्वीकार किया जाएगा। आपको बता दें कि पांच अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने जा रहा है। मुलायम के समर्थन पर नायडू ने ट्वीट कर उनका शुक्रिया अदा किया है।

Check Also

Kawaboumga: Merge Up 2 et Simsinos Casino, guide des mécaniques du slot

Le monde des machines à sous a vu l’émergence de titres innovants comme Merge Up …

One comment

  1. 888291 654693I definitely enjoyed the method which you explore your experience and perception with the region of interest 74537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *