Breaking News
rape ki kosish

बलात्कार की कोशिश के आरोपी को पांच जूते लगवाकर मामला रफा-दफा

rape ki kosish

रूड़की (नेशनल वार्ता ब्यूरो) ।  किशोरी से बलात्कार की कोशिश के मामले में बिरादरी की पंचायत ने एक आरोपी को पीडि़त पक्ष से भरी पंचायत में पांच जूते लगवाकर मामला रफा-दफा करने का फैसला सुना दिया। पुलिस इसी मामले में गांव के चार युवकों के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज कर चुकी है। पुलिस कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है। खड़ंजा कुतुबपुर गांव की किशोरी 18 अगस्त को घर के पास के खाली प्लाट में गई थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के सतीश पुत्र चंद्रभान, जितेंद्र पुत्र दयाराम, विजय पुत्र अतरसिंह और लीला पुत्र बिशन ने किशोरी को बंधक बना लिया और पास के एक खाली कमरे में ले जाकर उसके साथ बलात्कार की कोशिश की। इसी दौरान पीछे से किशोरी के परिजनों के आने पर आरोपी भाग गए थे। पुलिस ने उसी दिन चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। दोनों पक्षों के एक ही बिरादरी के होने से गत दिवस बिरादरी के जिम्मेदार लोगों ने इसके निपटारे के लिए गांव में पंचायत बुलाई। दोनों का पक्ष सुनने बाद पंचों ने चार में से एक आरोपी के लिए पांच जूते लगवाने की सजा सुनाई। दोनों पक्षों के राजी होने के बाद आरोपी को पंचायत में ही बुलवाया गया, जहां किशोरी के परिजनों से उसे पांच जूते लगवाने के बाद दोनों का राजीनामा लिखवा लिया।

Check Also

राज्यपाल से मिले एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति, दीक्षांत समारोह और नए पाठ्यक्रमों की दी जानकारी

अल्मोड़ा(संवाददाता)। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने लोकभवन में उत्तराखंड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *