Breaking News
bikru

बिकरू कांड का फरार आरोपी 50 हजार का इनामी रामू बाजपेयी गिरफ्तार

bikru

कानपुर । चौबेपुर के बिकरू गाँव में बीते दो जुलाई की आधी रात हुई सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का एक और आरोपी रामू वाजपेयी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रामू की निशानदेही पर तालाब के पास से रायफल बरामद की गई है। रामू दो जुलाई की रात से वारदात के बाद से फरार था।
कुख्यात बदमाश विकास दुबे ने अपने गुर्गों की मदद से बीते दो जुलाई को बिकरू में पुलिस पर हमला बोल दिया था। चारों ओर से घेराबंदी कर सीओ बिल्हौर देवेन्द्र मिश्रा समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने विकास दुबे समेत छह आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया लेकिन कई आरोपी अभी तक फरार थे। पुलिस ने इस मामले में अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है वहीं, चार आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं।
बिकरू गांव निवासी रामू वाजपेयी भी पुलिस पर हमले में शामिल था। चौबेपुर पुलिस ने रविवार देर रात सुज्जा निवादा गांव के मोड़ से रामू को दबोच लिया। रामू अपने किसी करीबी से मिलने जा रहा था। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर तालाब के पास स्थित बांस की कोठी से एक रायफल बरामद कर ली है। पुलिस का दावा है कि रामू ने इसी असलहे से पुलिस पर हमला किया था। हमले के बाद रायफल बांस की कोठी में छिपाकर फरार हो गया था।

Check Also

सीएम धामी ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून (सू0 वि0)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के …

One comment

  1. observe day-by-day quieten shouldn’t be difficult. research our entire https://www.cornbreadhemp.com/collections/thc-drinks pick to find high-potency CBD vegetable oil, CBD gummies, and CBD pull give for relaxation. forward-looking liveliness brings invariable accentuate, merely instinctive CBD interact with your dead body to doctor Balance. Our non-intoxicating CBD products fork out efficient relief without incline personal effects. upgrade your routine with clean, hemp-derived CBD contrive for literal ensue. Visit our CBD store, steal CBD online, and experience everlasting CBD health with every bingle Venus’s curse!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *