Breaking News
56476547768778

राम की अयोध्या भारत में नहीं नेपाल में है- केपी शर्मा ओली

56476547768778

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सोमवार को कहा कि राम की अयोध्या भारत में नहीं नेपाल में है. उन्होंने कहा कि जनकपुर की जिस सीता की शादी राम से हुई वो राम भारत के राजकुमार नहीं बल्कि नेपाल के थे. नेपाल के पीएम ने कहा था कि सांस्कृतिक रूप से नेपाल की जो पहचान होनी चाहिए थी वो नहीं मिली.नेपाली पीएम ने कहा था, ”हमारी सांस्कृति पहचान को दबा दिया गया. तथ्यों के साथ छेड़छाड़ हुई है. हम अब भी मानते हैं कि हमारी सीता की शादी भारतीय राजकुमार राम से हुई थी. दरअसल, हमने सीता भारत के राजकुमार को नहीं बल्कि अयोध्या के राजकुमार को सौंपी थी. अयोध्या वीरगंज से थोड़ा पश्चिम का गांव है. वो भारत की अयोध्या नहीं है. भारत की अयोध्या को लेकर विवाद है लेकिन हमारी अयोध्या को लेकर कोई विवाद नहीं है.”

56456545464

नेपाल की ये ‘अयोध्या’ है कहां?
नेपाल की अयोध्या किसी जगह का नाम नहीं है. ओली जिसे राम की जन्मभूमि बता रहे हैं, वो एक वाल्मीकि आश्रम है जो नेपाल के तराई इलाके के परसा जिले के ठोरी गांव में है. यह भारत के बिहार राज्य से सटा इलाका है. जनकपुर भी पास में ही है जो सीता की जन्मस्थली है.

Check Also

Top Online Pokies for Real Money

Australia’s fascination with pokies has shaped a robust and tightly regulated online casino industry. Playing …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *