Breaking News
dead body in railway station

रेलवे स्टेशन परिसर में मिला भिखारी का शव

dead body in railway station

हरिद्वार (संवाददाता)। संदिग्ध परिस्थितियों में एक भिखारी की मौत हो गई। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। शनिवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन परिसर में प्लेटफार्म के दो नंबर प्रवेशद्वार के पास चेकिंग के दौरान जीआरपी के जवानों को एक भिखारी का शव पड़ा हुआ मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भिखारी काफी समय से बीमार चल रहा था। रात में स्टेशन परिसर में ही विश्राम किया करता था। मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त हो पाई। कार्यवाहक जीआरपी थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि सिद्ध गिरि (70) पुत्र महंत गजानंद गिरि निवासी ग्राम नथुवाला तहसील, जिला देहरादून के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रथम दृष्टया बीमारी के कारण मौत हुई है।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 497459 593978brilliantly insightful post. If only it was as straightforward to implement some with the solutions as it was to read and nod my head at each of your points 215990

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *