गंगोत्री,यमुनोत्री हाईवे घंटो रहे बाधित

उत्तरकाशी (संवाददाता)। जिले में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार देर रात को जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में जमकर मूसलाधार बारिश हुई। जिससे नदी नाले ऊफान पर आ गए। वहीं गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे के साथ ही कई संपर्क मार्ग बंद हो गए। जिला मुख्यालय के समीप स्थित ज्ञानसू नाला व मैणा गाड के उफान पर आने से दर्जन भर दुकानों सहित गंगोत्री हाईवे मलबे से अट गया। जिस कारण मार्ग घंटों तक बाधित रहा। जिले में मानसून के दस्तक के साथ ही बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बीते तीन दिनों से देर रात को हो रही बारिश के चलते गुरुवार रात को ज्ञानसू नाला व मैणा गाड उफान पर आ गई। जिससे दो दर्जन से अधिक दुकानों में मलबा व पानी भर गया। बस्ती के बीचों-बीच स्थित इन दोनों नालों में भारी मात्रा में मिट्टी-पत्थर व पानी बहते देख आस-पास के लोग भयभीत हो गए और देर रात को ही अपने घरों से बाहर निकल आये। वहीं नाले से बहा भारी मात्रा में मिट्टी, पत्थर, कचरा सीधे गंगोत्री हाईवे पर जमा हो गया। जिससे गंगोत्री मापतोल कार्यालय से लेकर चमन चक्की तक के करीब 200 मीटर हिस्सा मलबे से अट गया और मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया। मार्ग के बंद होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। जिस कारण स्थानीय लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानी उठानी पड़ी। हांलाकि सड़क पर आये मलबे को साफ करने तक पुलिस प्रशासन की ओर से सभी वाहनों को बड़ेथी-मनेरा वायपास से भेजा गया। लेकिन इसके बाद भी पैदल व दुपहिया वाहनों को आवागन करने में काफी कठिनाईयां उठानी पड़ी। वहीं दूसरी ओर नाले से आये मलबे से भरी दुकान मालिकों को खासा नुकसान उठाना पड़ा। दुकानदार अपने सामान को बचाने के लिए सुबह से ही दुकान खाली करते नजर आये।
The National News
650784 283036Jane wanted to know though your girl could certain, the cost I basically informed her she had to hang about until the young woman seemed to be to old enough. But the truth is, in which does not get your girlfriend to counteract making use of picking out her very own incorrect body art terribly your lady are generally like me. Citty design 301935