Breaking News
improvement r

रेलवे के सुधार में मदद करेगा स्विट्जरलैंड

improvement r

नई दिल्ली (संवाददाता)। केंद्रीय मंत्रिमंडल को रेल क्षेत्र में तकनीकी सहयोग के लिए भारत और स्विटजरलैंड के बीच समझौता ज्ञापन के बारे में जानकारी दी गई। भारत के रेल मंत्रालय और स्विस कंफेडरेशन के फेडरल डिपार्टमेंट ऑफ द इनवायरमेंट, ट्रांसपोर्ट, एनर्जी एण्ड कम्यूनिकेशन्स के बीच हुए इस समझौता ज्ञापन पर 31 अगस्त, 2017 को हस्ताक्षर किए गए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह जानकारी दी गई। इस समझौता ज्ञापन के तहत भारतीय रेल को चल स्टॉक, ईएमयू तथा ट्रेन की स्थिति, उपकरणों, माल एवं यात्री कार सेवा फ्रेट और टिल्टिंग ट्रेन, रेल विद्युतीकरण उपकरण, रेलगाड़ी के समय निर्धारण और परिचालन में सुधार, रेलवे स्टेशन आधुनिकरण, मल्टीमॉडल परिवहन और सुरंग बनाने संबंधी प्रौद्योगिकी के बारे में तकनीकी सहयोग प्रदान किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि रेल मंत्रालय ने विभिन्न विदेशी सरकारों और राष्ट्रीय रेलों के साथ रेल क्षेत्र में तकनीकी सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। सहयोग के चिन्हित क्षेत्रों में अन्य बातों के साथ-साथ हाई स्पीड कॉरिडोर, मौजूदा मार्गों की गति बढ़ाना, विश्वस्तरीय स्टेशनों को विकसित करना, रेल अवसंरचना का आधुनिकीकरण आदि शामिल है। यह सहयोग रेलवे के प्रौद्योगिकी और परिचालन क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों की सूचा का आदान-प्रदान करके, आपस में जानकारी साझा करके, तकनीकी दौरा करने, प्रशिक्षण और आपसी हितों के क्षेत्रों में सम्मेलनों और कार्यशालाओं का आयोजन करके प्राप्त किया जाता है। ये समझौता ज्ञापन भारतीय रेलवे को रेल क्षेत्र में हुए नवीनतम विकासात्मक कार्यों और आपस में जानकारी बांटने का प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराते है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

One comment

  1. 12792 616381Lots of writers recommend just writing and composing no matter how bad and if the story is going to develop, you will suddenly hit the zone and itll develop. 454659

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *