Breaking News
Happy Birthday 321 nwn

रातभर चली बर्थडे पार्टी के बाद, सुबह उठने पर पत्नी, बेटे और बेटी की मिली लाश

Happy Birthday 321 nwnधनबाद (संवाददाता)। यहां के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के लोहारबरवा में बुधवार की सुबह एक घर से तीन लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घर में बीती रात बर्थडे पार्टी चली थी। रात में सभी लोग खा-पीकर सोने चले गए थे। सुबह उठने पर पत्नी, बेटे और बेटी की लाश मिली। सभी की गला रेतकर हत्या की गई है। घटना के बाद से महिला का पति भैरव दशम लापता है। पुलिस को भैरव पर ही हत्या का शक है। घटना की सूचना मिलते ही धनबाद के सिटी एसपी पीयूष पांडेय और डीएसपी मुकेश महतो मौके पर पहुंचे। पूरे मामले की छानबीन की। सिटी एसपी ने बताया कि भैरव ने बीती रात अपने बेटे अभय का बर्थडे मनाया था। अभय की भी हत्या कर दी गई है। रात दो बजे तक यह बर्थडे पार्टी चली थी। घटना के बाद से मृतक महिला का पति भैरव दसौंधी लापता है। पुलिस ने कमरे से एक चिट्?ठी भी बरामद की है। इसमें पहले से चल रहे एक केस में गवाही देना बंद करने की धमकी भैरव के पिता को दी गई है। भैरव के बहन की पहले ही हत्या हो चुकी है। जहां यह वारदात हुई उस बिल्डिंग में पांच परिवार रहता है। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो वे भी कुछ नहीं बता पाए। पुलिस के अनुसार उन्हें भी सुबह ही सारी जानकारी मिली।
मेरी दुश्मनी किसी से नहीं, चिट्ठी में मांगे हैं तीन लाख : मृतक महिला के पिता
मृत महिला के श्वसुर राजेंद्र दशम ने बताया कि उनकी दुश्मनी किसी से नहीं हैं। उनके घर से एक चिट्?ठी बरामद हुई है, जिसमें तीन लाख रुपए मांगे गए हैं। राजेंद्र के अनुसार, उनकी बेटी को जलाकर मार डाला गया है। हत्या का आरोप दामाद और ससुराल वालों पर है। उन्हें शक है कि चिट्ठी उनके दामाद ने भेजी है। यह मामला कोर्ट में चल रहा है। इसकी गवाही देने से भी रोकने की धमकी उनको मिलती रही है। पिता ने बताया कि इस ट्रिपल मर्डर का शक उन्हें फिलहाल किसी पर नहीं है। रात में जब वारदात हुई तब भी उन्हें कुछ पता नहीं चल सका। वे सोये हुए थे। लापता अभय दसौंधी ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। उसकी पत्नी का नाम आू देवी था।

Check Also

Sélection Élite : Les Meilleurs Sites de Paris Sportifs Internationaux pour les Joueurs Français – Votre Guide Ultime

Enfin, les amateurs de paris sportifs en France peuvent également trouver leur bonheur sur le …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *