
देहरादून (संवाददाता)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राहुल गांधी से अनुरोध किया जाय कि वे कांग्रेसजनों की भावना के अनुरूप अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर यथावत बने रहें तथा इस चुनौतीपूर्ण समय में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करें। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी उनके नेतृत्व में नई चुनौतियों का सामना करने को संकल्पबद्ध है। नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इन्दिरा हृदयेष सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से दूरभाष पर उपरोक्त प्रस्ताव पर सहमति ली गई।
The National News
926849 971727I like this website extremely much, Its a genuinely nice situation to read and get info . 282143