Breaking News
sports

पुलिस लाइन रेसकोर्स में क्विन्स बेटन रिले का स्वागत करते मुख्यमंत्री

sports

देहरादून (सू0वि0) । मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस लाइन रेसकोर्स में 21 वें केमैनवेल्थ गेम्स (आस्ट्रेलिया) की क्विन्स बेटन रिले की देहरादून पहुंचने पर पहुंचे। खेल मंत्री श्री अरविंद पांडे, उच्च शिक्षा मंत्री, डॉ0 धन सिंह रावत और मेयर विनोद चामोली ने भी क्विन्स बेटन रिले का स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि क्वीन्स बेटन के उत्तराखंड आगमन से खेलों के प्रति जो उत्साह का माहौल बना है, इससे प्रेरणा लेकर आने वाले समय में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राष्ट्रीय, राष्ट्रमंडल और ओलंपिक खेलों के लिए राज्य सरकार राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में खेलों के प्रति अभिरूचि विकसित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा नीति बनाकर कार्य किया जाएगा। क्वीन्स बेटन को देहरादून लेकर पहुंचे आस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल का कैरी थैम्पसन, केरी एल्गर, रेमांड किचिंग, कालिंग मैक्फर्सन और भारतीय ओलम्पिक संघ का ज्वाइंट सेक्रेटरी राकेश गुप्ता ने मेषल श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को सौंपी। रेसकोर्स मैदान में विशाल जन समूह के बीच क्विंस बेटन रिले का स्वागत किया गया था। क्वीन्स बेटन का स्वागत करने वाला भारत 51 वें देश है

Check Also

Online casinoda eğlence ve bedava bonus Bethub giriş ile

Content casino bethub Bonus ve Promosyon Tekliflerini Değerlendirin bet hub Slot ve Canlı Oyun Çeşitleri …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *