Breaking News
E56456678

बिजली विभाग के प्रीपेड मीटरों को जनता ने नकारा

E56456678

अल्मोड़ा (संवाददाता)। अल्मोड़ा के लोगों ने बिजली विभाग के प्रीपेड मीटरों को नकार दिया है। अल्मोड़ा में बिजली विभाग में प्रीपेड मीटर पहुंचे 3 माह बीत गये हैं। अब तक लोगों ने मीटर अपने यहां नहीं लगाया है, ना ही किसी सरकारी विभाग में ही प्रीपेड मीटर लगाया गया है। बिजली विभाग ने लोगों को सुविधा देने के लिए प्रीपेड बिजली के मीटर मंगाये थे। इस प्रीपेड मीटर को लगाने पर लोगों को जितनी बिजली खर्च करनी है। उतना ही रिचार्ज करना था। मीटर में यह भी सुविधा दी गई है कि अगर रात के 12 बजे रिजार्च खत्म हो जाएगा तो रात में बिजली की कटौती नहीं होगी। इसकी जगह अगली सुबह अचानक बिजली कट हो जाएगी। रात 12 बजे बाद जली बिजली का भुगतान भी अगले रिचार्ज पर कर सकते हैं। 3 माह पूर्व विभाग ने ट्रायल के तौर पर 50 प्रीपेड मीटर अल्मोड़ा मंगाये गये। लोगों से मीटर के लिए डिमांड करने की अपील करने के साथ नगर के दो जेई को 10-10 मीटर भी दिये गये। जिससे कि वह डिमांड के आधार पर घर-घर जाकर मीटर लोगों के घरों में लगा सकें। लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद किसी ने बिजली का प्रीपेड मीटर अपने घर में नहीं लगाया। इस कारण विजली विभाग ने मंगाये 50 प्रीपेड बिजली मीटर बेकार हो रहे हैं।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 256576 60470An interesting discussion is worth comment. I do think that you should write read more about this subject, it will not be considered a taboo subject but normally everybody is too few to communicate in on such topics. To one more. Cheers 20232

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *