
रुद्रप्रयाग (संवाददाता)। अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने ग्राम जयमण्डी में करीब 100 महिलाओं को मिनी बीज किट, शॉल व मग प्रदान किए। मिनी बीज किट में 8 प्रकार (बीन, तोरी, लौकी, कद्दू, खीरा, बैंगन, भिंडी, करेला) आदि के 395 ग्राम बीज दिए गए। इस मौके पर डीएम ने जिला उद्यान अधिकारी के द्वारा प्रगतिशील कृषक राकेश बिष्ट के खेत मे स्वयं फ्रेंच बीन का बीज बोया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि हर वर्ष 8 मार्च को अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। महिला दिवस के इतिहास के बारे में बताया कि 1908 में 15000 महिलाओं ने न्यूयॉर्क सिटी में वोटिंग अधिकारों की मांग के लिए, काम के घंटे कम करने के लिए और बेहतर वेतन मिलने के लिए मार्च निकाला। एक साल बाद अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी की घोषणा के अनुसार 1909 में यूनाइटेड स्टेट्स में पहला राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना था। यह दिन महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा, प्यार प्रकट करते हुए शैक्षणिक, आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिला जागरूकता और सशक्तिकरण का आयोजन है। जानकारी और जागरूकता महिलाओं और पुरुषों में भेदभाव मिटाने के सबसे बड़े हथियार हैं। इस मौके पर जिलाधिकारी ने गांव के सभी कृषकों को मौसम आधारित फसलों व सब्जी का बीमा करने को भी कहा। बताया कि जखोली में कृषकों द्वारा मटर का बीमा किया गया था, किंतु फसल ओला वृष्टि में कारण नष्ट हो गई। साथ ही बीमा कंपनी द्वारा 10 हजार तक रुपये दिए गए। इस मौके पर बर्सू ग्राम पंचायत की प्रधान हिमानी, पूर्व प्रधान सुरेंद्र बिष्ट, किसान राकेश बिष्ट, डीएचओ योगेंद्र सिंह, नरेंद्र बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, जगमोहन बिष्ट, खुशाल सिंह बिष्ट, भूपेंद्र सिंह, एडीआईओ ज्योति सुंदरियाल, अजय नौटियाल सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
The National News
669864 668656An fascinating discussion could be valued at comment. I do believe which you merely write read far more about this topic, it may not often be a taboo subject but normally persons are too couple of to dicuss on such topics. To a higher. Cheers 651774