Breaking News
raipur cs

वन विभाग के प्रमुख सचिव पिंगुआ ने पंचक्की में सेनिटाईजर यूनिट का किया शुभांरभ

-10 लाख की लागत से स्थापित किया गया है सेनिटाईजर यूनिट

raipur cs

रायपुर(जनसम्पर्क विभाग) । वन तथा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने आज जशपुर जिले के अंतर्गत वनधन विकास केन्द्र पंचक्की में 10 लाख की लागत से तैयार सेनिटाईजर यूनिट का शुभांरभ किया। प्रमुख सचिव श्री पिंगुआ ने वन विभाग के अंतर्गत वनधन विकास केन्द्र पंचक्की में स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए महुआ से सेनेटाईजर बनाने की विधि तथा दोना पत्तल और च्यवनप्रास आदि बनाने के बारे में जानकारी ली और इनके अच्छे से संचालन के लिए प्रोत्साहित किया। पंचक्की में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा 5 लीटर, 200 ग्राम, 100 ग्राम, 50 ग्राम के पैकेज में सेनिटाईजर बनाया जा रहा है। वर्तमान में समूह की महिलाओं द्वारा सेनिटाईजर बनाकर प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों को भी मांग के अनुसार भेजा रहा है। इससे महिलाओं को अचछी आमदनी हो रही है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *