Breaking News
president pm modi

देशभर में मनाया जा रहा है ईद का त्योहार, राष्ट्रपति और पीएम ने देशवासियों को दी बधाई

president pm modi

नई दिल्ली । देशभर में आज ईद मनाई जा रही है। ईद-उल-फितर के मौके पर दिल्ली में जामा मस्जिद पर हजारों लोगों ने नमाज पढ़ी और एक दूसरे को मुबारकबाद दी। मुंबई में भारी बारिश के बीच लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी। कश्मीर घाटी में भी लोग मस्जिदों में जाकर नमाज अदा की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर देशवासियों को बधाई दी है। सुबह होते ही ईद की नमाज की तैयारियां शुरू हो गईं और लोग नमाज पढऩे पहुंचे। मुंबई में तो ईद के इस जश्न में बारिश भी शामिल हो गई। हालांकि, इसके चलते मुस्लिम समुदाय के लोगों को कई इलाकों में बारिश में भीगते हुए नमाज पढ़ी। दिल्ली में भी जामा मस्जिद पर हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। ईद को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है। चांद नजर नहीं आने के चलते शुक्रवार को ईद नहीं हो सकी लेकिन लोगों ने सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू कर दिया है। बॉलीवुड सितारों ने भी इस मौके पर अपने चाहने वालों को ईद की बधाईयां दी। अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र समेत तमाम बड़े कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को शुभकामनाएं दी हैं।

Check Also

Waarom GetLucky Casino Nederland de voorkeur heeft van veel spelers

In dit artikel onderzoeken we de redenen waarom GetLucky Casino Nederland steeds populairder wordt onder …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *