Breaking News
president

प्रणब ने भारतरत्न के लिए जताया लोगों का आभार

president

नई दिल्ली । पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणव मुखर्जी ने भारत रत्न दिए जाने पर देश के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्रणव मुखर्जी ने मीडिया के सामने कहा, मैं भारत के लोगों के प्रति विनम्रता और आभार की भावना के साथ इस महान सम्मान को स्वीकार करता हूं। यह मैंने पहले भी कई बार कहा है और फिर से कह रहा हूं कि मैंने देश के लोगों को जितना दिया है, मुझे उससे कहीं ज्यादा इस महान देश के लोगों से मुझे मिला है। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि सिटिजन मुखर्जी देश के सभी सिटिजन का आभार व्यक्ति करता है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर खुशी जताते हुए शुक्रवार को कहा कि मुखर्जी ने अपने निस्वार्थ कार्यों से देश की विकास यात्रा में मजबूत छाप छोड़ी है।
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी को गर्व है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे एक व्यक्ति के योगदान को पहचान और सम्मान दिया गया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, प्रणव दा, भारत रत्न के लिए बधाई। कांग्रेस पार्टी को गर्व है कि जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण में हमारे एक अपने के असीम योगदान को पहचान और सम्मान मिला है।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा, यह सरकार का फैसला है। प्रणव दा के रूप में भारत रत्न योग्य व्यक्ति को दिया गया है। अन्य लोगों को भी उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान मिला है। जिन लोगों ने देश की तरक्की और गौरव में योगदान दिया उन्हें देश के द्वारा मान्यता देना एक स्वागतयोग्य संकेत है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

4 comments

  1. very informative articles or reviews at this time.

  2. Good post! We will be linking to this particularly great post on our site. Keep up the great writing

  3. 345033 614025I see your point, and I totally appreciate your write-up. For what its worth I will tell all my friends about it, quite resourceful. Later. 297281

  4. 908093 351886Spot lets start function on this write-up, I truly believe this fabulous website needs a great deal more consideration. Ill apt to be once more to learn far a lot more, appreciate your that info. 295537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *