Breaking News
signature campaign for Porn site ban

पोर्न साइट पर प्रतिबंध को चलाया हस्ताक्षर अभियान

signature campaign for Porn site ban

विकासनगर (आरएनएस)। मानवाधिकार एवं आरटीआई एसोसिएशन ने देश भर में पोर्न साइट पर प्रतिबंध लगाने के लिए गुरुवार को आशा राम वैदिक स्कूल परिसर से अपने अभियान का दूसरा चरण शुरू किया। यहां विद्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। देश में महिलाओं पर हो रहे अनैतिक अत्याचारों और दुष्कर्म की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर युक्त बैनर प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा। मौके पर एसोसिएशन के महासचिव भाष्कर चुग, डा. नरदेव शर्मा, साहिल पठान, अनीता वर्मा, नीलम कौर, रूप सिंह, हिमांशु आदि मौजूद रहे।

Check Also

मुख्यमंत्री ने पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 182 तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थियों सहित 187 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *