
देहरादून (संवाददाता)। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने निरीक्षण के दौरान पैदल चल रहे होटलकर्मियों की चेकिंग में लापरवाही बरतने पर पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई, जबकि टी जंक्शन आराघर के समीप मुस्तैद और सतर्क पुलिसकर्मियों को शाबासी दी। पुलिसकर्मियों ने संदेह के आधार पर छह मजदूरों को पकड़ा था। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने रविवार की रात को शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने रात्रि सवा दो बजे से लेकर तीन बजे के बीच शहर और देहात में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक की। एसएसपी को राजपुर रोड, दिलाराम चौक, दर्शनलाल चौक, घंटाघर पर चेकिंग सही मिली। इस दौरान एसएसपी को घंटाघर पर पैदल आते हुए चार युवक मिले। एसएसपी ने चारों को रोककर पूछताछ की। चारों युवक ने होटल से ड्यूटी समाप्त कर पैदल आईएसबीटी से घंटाघर तक आने की बात कही। एसएसपी से पूछा कि कहां-कहां चेकिंग हुई, इस पर युवकों ने चेकिंग होने से इनकार कर दिया। इस पर एसएसपी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने वायरलेस सेट से चेकिंग और कड़ी करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसएसपी टी जंक्शन आराघर पहुंचे। यहां एसएसपी ने देखा कि छह मजदूरों को पुलिस ने चेकिंग के बाद भी रोका है। पूछने पर पुलिसकर्मियों ने संदिग्धता के आधार पर रोकने की बात कही। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की सतर्कता पर सराहना की। इसके बाद एक पार्षद ने एसएसपी को फोन कर पुलिस द्वारा उनके मजदूरों को पकडऩे की बात कही गई। पार्षद द्वारा मौके पर आने और मजदूरों की जमानत लेने के बाद उन्हें छोड़ा गया।
रविवार रात को निरीक्षण में कुछ जगह बेहतर चेकिंग मिली, कुछ जगह अभी काफी सुधार की जरूरत है। एसपी और सीओ स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह चेकिंग को और बेहतर करने के लिए रणनीति तैयार करें।
-अरुण मोहन जोशी, एसएसपी
The National News
191442 575930Likely to commence a business venture about the refers to disclosing your products and so programs not just to individuals near you, remember, though , to several potential prospects more by way of the www often. earn funds 575796