
सुशील स्टीफन (ब्यूरो चीफ)
मेरठ । यूपी पुलिस परीक्षा में नकल का एसटीएफ ने भंडाफोड़ करते हुए 22 सॉल्वर और छात्रों को गिरफ्तार किया है। सभी सॉल्वर हरियाणा के हैं और परीक्षार्थी वेस्ट यूपी के जिलों के रहने वाले हैं। सॉल्वर गिरोह ने एक परीक्षार्थी से नकल के नाम पर 4 से 5 लाख रुपये वसूले थे। इनके कब्जे से 26 मोबाइल, 10 लाख रुपये, प्रिंटर, लैपटॉप और भारी मात्रा में छात्रों के दस्तावेज मिले हैं। एसटीएफ सीओ ब्रजेश कुमार के मुताबिक, इस गिरोह को कंकरखेड़ा इलाके में एक मकान से पकड़ा गया है। मास्टरमाइंड शकील है जो बागपत के कुरड़ी गांव का रहने वाला है। शकील का यूपी पुलिस कॉस्टेबल के पद पर हाल ही में चयन हुआ है। शकील ने एक दिन पहले हुई परीक्षा में कई जिलों में अपने सॉल्वर बैठाए थे। शकील का दावा है कि ये सॉल्वर पकड़े भी नहीं गए। शकील ने एसटीएफ को बताया कि करीब 50 छात्रों से सौदा तय हुआ था। हालांकि वे 10 छात्रों से ही पैसा वसूल पाए थे। यह गिरोह आधार कार्ड पर फोटो बदलकर सॉल्वर को परीक्षा कक्ष में बैठाते थे। इससे पहले इस गिरोह ने रेलवे ग्रुप-डी की परीक्षा में सॉल्वर बैठकर कई छात्रों का चयन कराया है। एक मुन्नाभाई भी गिरफ्तार यूपी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में सुबह की शिफ्ट में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने बताया की अभी तक की जांच पड़ताल में सामने आया है की अभ्यर्थी दूसरे अभ्यर्थी के नाम पर परीक्षा देने पहुंचा था। वेंकटेश्वरा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एनएच-58 से पकड़ा गया आरोपी गंगा सिंह निवासी धौलपुर, राजस्थान बताया गया है। यह राम लखन के नाम पर परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर एडमिट कार्ड और अभ्यर्थी के मूल कागजातों की जांच शुरू कर दी है।
The National News
878889 855030I love the look of your web site. I lately built mine and I was seeking for some design tips and you gave me some. Could I ask you whether you developed the site by youself? 176586