Breaking News
118947225 1879613005513735 7923581269015548041 o

जनकल्याणकारी योजनाओं का लोगों को समुचित लाभ मिले: सांसद श्री साव

118947225 1879613005513735 7923581269015548041 o

दिशा की बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न
जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ लोगों को मिल सके इसके लिए समन्वित प्रयास की आवश्यकता है। कोविड-19 का यह दौर विकट है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद हमें लोगों की बेहतरी के लिए कार्य करना है। हम जनता और सरकार के बीच की कड़ी है। सांसद श्री अरूण साव ने आज जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति दिशा की बैठक में उक्त बाते कहीं।
मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सांसद श्री साव ने कहा कि इस दौर में योजनाओं का क्रियान्वयन चुनौती है। आप सभी प्रशंसा के पात्र हैं कि ऐसे समय में भी आप पूरी कर्तव्यनिष्ठा से से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
बैठक के प्रारंभ में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने एजेंडवार जानकारी दी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले में चालू वित्तीय वर्ष में 77 लाख मानव दिवस रोजगार उपलब्ध कराने के विरूद्ध 49 लाख 58 हजार मानव दिवस रोजगार उपलब्ध कराया गया जो कि लक्ष्य का 64 प्रतिशत है। दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत विभिन्न बैंकों को 653 प्रकरण प्रस्तुत किए गए हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 22 कार्य स्वीकृत किए गए हैं जिनमें से 15 कार्य प्रारंभ हो गए हैं।
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय वृद्धावस्था, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सुखद सहारा पैंशन योजनाएं संचालित है जिनमें एक लाख 35 हजार 218 हितग्राही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अप्रारमभ कार्यों को 02 माह के भीतर पूर्ण करें। अमृत मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए श्री साव ने कहा कि अभियान चलाकर इन कार्यों को पूर्ण करें। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। विधायक श्री कृष्णमूर्ति बांधी ने नए आंगनबाड़ी केंद्रों हेतु प्रस्ताव तैयार करने हेतु सुझाव दिया। कोविड-19 के तहत व्यवस्थापन की जानकारी श्री साव ने ली। उन्होंने अस्पताल में पर्याप्त बेड एवं वेंटिलेटर की व्यवस्था करने कहा। मिड डे मील की भी समीक्षा की और बच्चो को किताबों का वितरण जल्द करने निर्देशित किया। इसके अलावा बैठक में बिजली, पानी, सिंचाई, कृषि विकास, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के संबंध में चर्चा की बैठक में संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि सिंह, मस्तूरी विधायक श्री कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक श्री रजनीश सिंह, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चैहान, विधायक प्रतिनिधि, अतिरिक्त कलेक्टर श्री बी एस उइके, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, एसडीएम श्री देवेन्द्र पटेल एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।-साभार- Bilaspur District  facebook page

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

One comment

  1. 740611 386254Hello to all I cannot recognize the strategy to add your site in my rss reader. Assist me, please 200069

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *