Breaking News
565776576546

CM बघेल फेसबुक लाईव के माध्यम से 7 को राष्ट्रीय पोषण माह का करेंगे शुभारंभ

565776576546

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फेसबुक लाईव के माध्यम से 7 सितंबर को शाम 6 बजे राष्ट्रीय पोषण माह 2020 का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिय़ा और संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह भी शामिल होंगी फेसबुक लाईव के माध्यम से जनप्रतिनिधि, जिलों में पोषण अभियान में सक्रियता से काम कर रहे विभिन्न सहयोगी विभागों के अधिकारी- कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका मितानिन भी भागीदारी करेंगे।आम जनता शुभारंभ कार्यक्रम में फेसबुक लाइव के माध्यम से जुड़ सकती है ढ्ढ महिला एवं बाल विकास विभाग ने कार्यक्रम में अधिक संख्या में लोगों से सहभागिता की अपील की है।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *