
रुद्रप्रयाग (संवाददाता)। नगर मुख्यालय की अनेक समस्याओं को लेकर जन अधिकार मंच ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने नगर में सफाई, प्रथ प्रकाश, पेयजल आदि अनेक व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।डीएम को मिले शिष्टमंडल ने बताया कि नगर में सफाई, पथ-प्रकाश, पेयजल, स्लाटर हाउस, पार्किंग, रसोई गैस की होम डिलीवरी सहित कई समस्याओं पर लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ती है। कई बार जन शिकायतों के बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। मंच के सदस्यों ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद नहीं है। कूड़ा कचरा जगह-जगह बिखरा पड़ा रहता है। जबकि सीजन में पानी की आपूर्ति भी लोगों को परेशानी में डालती है। उन्होंने कहा कि गर्मियों में शहर में नियमित पानी की आपूर्ति की जाए। नगर के लिए पेयजल योजना का आज तक पुनर्गठन नहीं हुआ है, कहा कि जितना धन टैंकरों से पानी सप्लाई करने में खर्च हो गया, उसमें आज तक नई पेयजल योजना बन जाती। कहा कि कई बुजुर्ग और अक्षम लोग रसोई गैस के लिए लाइन में खड़े नहीं हो पाते हैं। उनके लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था की जाए। मंच ने बस अड्डे पर निर्मित पार्किंग को जल्द शुरू करने की भी मांग की। समस्याओं पर डीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष मोहित डिमरी, महामंत्री अशोक चौधरी, वरिष्ठ सदस्य रमेश पहाड़ी, देवेंद्र चमोली, केशव नौटियाल आदि मौजूद थे।
The National News
698053 700908Thanks for the wonderful post against your weblog, it genuinely provides me with a look about this subject.??;~.?? 495725