Breaking News
mangesh dm

समस्याओं को लेकर जन अधिकार मंच ने जिलाधिकारी से मुलाकात

mangesh dm



रुद्रप्रयाग (संवाददाता)। नगर मुख्यालय की अनेक समस्याओं को लेकर जन अधिकार मंच ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने नगर में सफाई, प्रथ प्रकाश, पेयजल आदि अनेक व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।डीएम को मिले शिष्टमंडल ने बताया कि नगर में सफाई, पथ-प्रकाश, पेयजल, स्लाटर हाउस, पार्किंग, रसोई गैस की होम डिलीवरी सहित कई समस्याओं पर लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ती है। कई बार जन शिकायतों के बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। मंच के सदस्यों ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद नहीं है। कूड़ा कचरा जगह-जगह बिखरा पड़ा रहता है। जबकि सीजन में पानी की आपूर्ति भी लोगों को परेशानी में डालती है। उन्होंने कहा कि गर्मियों में शहर में नियमित पानी की आपूर्ति की जाए। नगर के लिए पेयजल योजना का आज तक पुनर्गठन नहीं हुआ है, कहा कि जितना धन टैंकरों से पानी सप्लाई करने में खर्च हो गया, उसमें आज तक नई पेयजल योजना बन जाती। कहा कि कई बुजुर्ग और अक्षम लोग रसोई गैस के लिए लाइन में खड़े नहीं हो पाते हैं। उनके लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था की जाए। मंच ने बस अड्डे पर निर्मित पार्किंग को जल्द शुरू करने की भी मांग की। समस्याओं पर डीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष मोहित डिमरी, महामंत्री अशोक चौधरी, वरिष्ठ सदस्य रमेश पहाड़ी, देवेंद्र चमोली, केशव नौटियाल आदि मौजूद थे।

Check Also

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश जनसेवाओं में सुधार, सड़कों की मरम्मत, पेयजल आपूर्ति व वन अग्नि नियंत्रण पर दिया जाए विशेष जोर

देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश जनसेवाओं में सुधार, सड़कों की मरम्मत, पेयजल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *