Breaking News
scst act

एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

scst act

पटना । एससी-एसटी एक्ट के विरोध में बिहार के कई जिलों में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. गया में जाम हटाने गई पुलिस पर हमला करने और पथराव की भी खबर है. लोग सड़क पर उतर कर इस एक्ट के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.
बेगूसराय में लोगों ने नगर थाना के काली स्थान चौक, हेमरा चौक तथा मुफसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर-राजौड़ा पथ को जाम कर दिया है. आक्रोशित लोग टायर जलाकर प्रदर्शन कर रहे हैं. लखीसराय में भी आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में लोगों का गुस्सा दिख रहा है.
यहां लोगों ने लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग को शर्मा गांव के समीप जाम कर दिया. लोग आगजनी कर आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट का विरोध जता रहे हैं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. लोगों के विरोध का खासा असर देखने को मिल रहा है. घंटों से कई यात्री वाहन एवं कांवरिया वाहन जाम में फंसे हैं.
आरक्षण के विरोध में शेखपुरा के बरबीघा में भी लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. प्रदर्शनकारी आगजनी कर विरोध जता रहे हैं. जाम के कारण यातायात प्रभवित है. कई स्कूलों के बस जाम में फंसे हैं. गया में भी एससी-एसटी एक्ट के विरोध में बंद का असर देखने को मिल रहा है. यहां मुफस्सिल मोड़ पर बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया और जाम हटाने के लिए आई पुलिस टीम पर पथराव किया. इस दौरान पुलिस ने बंद समर्थकों को खदेड़ा. गया के ही खिजरसराय में भी कई जगहों पर सड़क जाम की खबर है.
नालंदा में भी एससी-एसटी एक्ट के विरोध में लोगों ने बिहारशरीफ-पटना मार्ग को चंडी के जैतीपुर मोड़ के पास जाम कर दिया. सड़क जाम करने के बाद लोग सरकार विरोधी नारे लगा रहे हैं.

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

2 comments

  1. 565701 469047When I originally commented I clicked the -Notify me when new surveys are added- checkbox and from now on whenever a comment is added I purchase four emails sticking with the same comment. Maybe there is by any indicates you might get rid of me from that service? Thanks! 36429

  2. 725752 961466This web site is normally a walk-through its the data you wished concerning this and didnt know who ought to. Glimpse here, and youll undoubtedly discover it. 660668

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *