Breaking News
corona death

कोरोना पॉजिटिव के अंतिम संस्कार में पहुंचे लोग होंगे होम क्वारंटाइन

corona death

रुडकी (संवाददाता) । पति की आत्महत्या की सूचना पर लक्सर के फतवा गांव से रायवाला पहुंची महिला अंतिम संस्कार के बाद वापस आ गई। दो दिन बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पति के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। प्रधान की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग महिला को परिवार सहित होम चरंटाइन करने की तैयारी कर रहा है। लक्सर कोतवाली की भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र के फतवा गांव की एक 30 वर्षीय महिला की ससुराल देहरादून के रायवाला में है। पिछले कुछ दिनों से महिला अपने बच्चों के साथ मायके में ही रह रही थी। 22 जून को पत्नी की गैर मौजूदगी में उसके पति ने रायवाला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम कराया था। बताया गया है कि सूचना पर फतवा से उसकी पत्नी, बच्चों समेत पांच परिवारों के करीब दस लोग रायवाला गए थे और शव के अंतिम संस्कार की रस्म पूरी होने के बाद शाम को ही वापस गांव लौट आए थे। बुधवार देर शाम मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। बताया गया है कि देहरादून प्रशासन की तरफ से इसकी जानकारी हरिद्वार जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई गई है। उधर, देर रात इसकी सूचना मृतक की पत्नी के गांव फतवा तक पहुंची तो पूरे गांव में हलचल मच गई। ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने इसकी सूचना लक्सर सीएचसी के अधीक्षक डॉ.अनिल वर्मा को दी। डॉ.वर्मा ने बताया कि संक्रमित युवक की पत्नी व उसके साथजो लोग युवक के अंतिम संस्कार की रस्म में शामिल होकर वापस लौटे हैं, उनके अलावा वापस लौटने के बाद वे जिन लोगों से मिले हैं, उन सभी की सूची तैयार कराई जा रही है। इसके बाद सभी को उनके परिवार के सदस्यों सहित होम चरंटाइन किया जाएगा। साथ ही जरुरी हुआ तो सभी के स्वास्थ्य की जांच भी कराई जाएगी।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 277178 52008When I initially commented I clicked the “Notify me when new comments are added” checkbox and now each time a comment is added I get several e-mails with the same comment. Is there any way you can remove people from that service? Thanks! 34731

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *