एसपी सिटी ने खुद बाँटा भोजन

अर्जुन सिंह भंडारी
देहरादून-: लॉकडाउन की स्थिति में एसपी सिटी देहरादून श्वेता चौबे ने ड्यूटी के दौरान खुद घंटाघर में सुबह खाने के पैकेट व मास्क आदि वितरित किये। एसपी सिटी इस दौरान यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए खुद हर दिन शहर के मुख्य इलाकों का जायज़ ले रही है। शहरभर में लॉकडाउन के पांचवे दिन आम जनता को मंडियों सहित सड़कों पर बेहतर तरीके से नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन से बेहतर कार्य है जिसमे शहर की

एसपी सिटी श्वेता चौबे की सबसे बड़ी भूमिका है। उनके द्वारा लॉकडाउन के हर दिन खुद शहर के मुख्य चौराहों पर खड़े होकर बेवजह सड़कों पर निकले लोगों को घर पर रहने की अपील करने के साथ साथ लॉकडाउन की स्थिति का जायज़ लेने पहुँचे एडीएम वित्तिय व सिटी मजिस्ट्रेट जैसे अधिकारियों से आम जनता को दी जाने वाली और सहूलियतों व व्यवस्था को काबू करने के उपायों पर अपने दृष्टिकोण भी रखा गया था। आज घंटाघर में ट्रैफिक व्यवस्था संचालित करते हुए पत्रकारों से बातचीत में एसपी सिटी ने कहा कि *लोग अब लॉकडाउन की स्थिति को समझने लगे है व उनके द्वारा बाज़ारों में सामान लेते वक़्त सोशल डिस्टेंसिन्ग का सही तरीके से पालन किया जा रहा है*। सड़कों पर अनावश्यक चलने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा केवल जरूरी सेवाओं से जुड़े चौपहिया वाहनों को ही सड़कों पर चलने की इजाजत दे रही है व अनावश्यक दौड़ते वाहनों पर कार्यवाही करते हुए गाड़ी सीज़ जैसे कदम उठा रही है।

The National News
Interested in CBD health simply don’t know where to offset? Read our comp full spectrum cbd conduct to watch how staring CBD, full moon spectrum CBD, and CBD isolate backing your dead body. dissimilar THC, pure CBD offer non-psychoactive benefits that keep on you abrupt and decompress. Whether you prefer CBD vegetable oil strike down, CBD edibles, or CBD capsulise, we excuse CBD dosage so you fire plunk the well CBD product. lead off your cancel CBD travel today with sodding authority in demonstrate organic CBD!