नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के गैर कानूनी कब्जे वाले कश्मीर में होने जा रहे चुनावों को लेकर तल्ख टिप्पणी की है। गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान भारत ने पाकिस्तान को दो टूक शब्दों में कह दिया है कि Pok के क्षेत्रों में पाकिस्तान का कोई अधिकार नहीं है और वह जल्द उन क्षेत्रों को खाली कर दे। भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि PoK में चुनाव को लेकर भारत ने पाकिस्तान के साथ कड़ा ऐतराज जताया है और कहा है कि पाकिस्तान का PoK पर कोई अधिकार नहीं है। भारत की तरफ से कहा गया है कि PoK में पाकिस्तान गैर कानूनी तरीके से चुनाव करा रहा है और वहां की जनता ने भी उन चुनावों को सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि इस तरह की कवायद न तो पाकिस्तान द्वारा किए गए अवैध कब्जे को छिपा सकती है और ना ही क्षेत्र में लोगों को स्वतंत्रता से वंचित कर सकती है। पाकिस्तान अपने अवैध कब्जे वाले कश्मीर के हिस्से (PoK) में गैर कानूनी तरीके से चुनाव करा रहा है और वहां की जनता भी उन चुनावों को नहीं मान रही है, यही वजह है कि रविवार के दिन वहां पर कई जगहों पर भारी हिंसा हुई है। वहां की जनता से यह आवाज भी उठी है कि वे भारत की मदद लेने से परहेज नहीं करेंगे।
The National News
**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
924388 55561An fascinating dialogue is value comment. I feel that it is greatest to write extra on this matter, it may possibly not be a taboo subject even so typically individuals are not enough to speak on such topics. Towards the next. Cheers 566946
521490 577202some truly intriguing information , properly written and broadly speaking user genial . 797374