Breaking News
Hanuman Chalisa

हनुमान जयंती पर हुआ भण्डारा का आयोजन

Hanuman Chalisa

रुद्रपुर (संवाददाता)। शुक्रवार को हनुमान जयंती पर वटवृक्ष देवी मंदिर शांतिपुरी नंबर चार में ग्रामीणों व बालाजी भक्तों ने सामूहिक पूजा अनुष्ठान और विशाल भंडारे का आयोजन किया। मंदिर में बालाजी मंडली के भक्त दीपक चंदोला व ईश्वर सिंह नेगी की अगुवाई में पं. राजेश उपाध्याय ने सुन्दरकांड पाठ, हनुमान चालिसा वाचन आदि पूजा अनुष्ठान संपन्न कराए। कार्यक्रम के अन्त में देव भोग एवं कन्या भोग के साथ ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने भाण्डारे का प्रसाद ग्रहण कर सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मोहन चंद्र पाण्डे, अशोक जोशी, धीरज जोशी, विनोद कोरंगा, चंदन कोरंगा, बहादुर सिंह कोरंगा, तेजू बिष्ट, सुरेन्द्र कार्की, सोनू बिष्ट, मनमोहन कोरंगा, आशा कार्यकर्ती नीरू कोरंगा, किसन सिंह, गणेश चंद्र, विक्रम कोरंगा आदि रहे।

Check Also

मुख्यमंत्री धामी ने चिन्तन शिविर एवं डॉयलाग ऑन विजन 2047 में प्रशासनिक अधिकारियों को किया संबोधित

– विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में भूमिका निभाएगा विकसित उत्तराखंड का विजन देहरादून(सू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *